Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | स्कूली बसों में ओवरलोडिंग एवं सुरक्षा मानकों पर सीडब्ल्यूसी ने आरटीओ से रिपोर्ट तबल की

Updated on Thursday, July 02, 2026 18:08 PM IST

धर्मशाला, 02 जुलाई। जिला कांगड़ा में संचालित होने वाली स्कूली बसों में होने वाली ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने और स्कूली बसों से संबंधित अन्य सुरक्षा मानकों में बरती जा रही ढील की सूचनाओं पर जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) कांगड़ा ने कड़ा संज्ञान लिया है। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जिला बाल कल्याण समिति ने स्कूली बसों के संचालन के मानकों को पूरी तरह से लागू करवाने को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी धर्मशाला और देहरा को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से समिति ने दोनों क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों से स्कूली बसों में ओवरलोडिंग की समस्या और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने को कहा है। यह जानकारी जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विक्रमजीत शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि समिति की ओर से आरटीओ धर्मशाला एवं आरटीओ देहरा को एक पत्र लिखा गया है। इसके माध्यम से स्कूली बसों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के अलावा जरूरी जानकारी भी तलब की गई है। सीडब्ल्यूसी जिला कांगड़ा ने दोनों क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों से विभिन्न मानकों जैसे स्कूल बस की सिटिंग कैपेसिटी, बस में बैठने वाले बच्चों की संख्या सुनिश्चित करना, बस में सीसीटीवी की व्यवस्था और जिल स्कूली बसों में बच्चियां हों उसमें एक महिला अटेंडेंट की तैनाती सुनिश्चित करना इत्यादि की पालना सुनिश्चित किए जाने और इनका पालन किए जाने को लेकर स्कूलों द्वारा मुहैया करवाए गए पत्रों की जानकारी भी मांगी है। समिति ने इस संबंध में 15 दिनों के भीतर कम्पलायंस रिपोर्ट तलब की है।

विक्रमजीत शर्मा ने बताया कि जिला बाल कल्याण समिति बच्चों के संरक्षण एवं कानूनी अधिकारों की पालना को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। विभिन्न सूचना तंत्रों के माध्यम से जिला भर में बच्चों के सर्वोत्तम हित से जुड़े मामलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिलावासी बच्चों के उत्पीड़न या अधिकारों के हनन से जुड़े मामलों में कार्यालय फोन नंबर 01892-222184 या ईमेल आईडी kangracwc@gmail.com पर सूचना दे सकते हैं या सहायता मांग सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X