Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

जागरूक | नशा मुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, इंडस ग्लोबल स्कूल जरली मलोरी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस

Updated on Tuesday, June 30, 2026 16:32 PM IST

रत्ती, 30 जून। खंड चिकित्सा अधिकारी रत्ती डॉ. पीयूष वैद्य के निर्देशानुसार इंडस ग्लोबल स्कूल, जरली मलोरी में अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस का आयोजन स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया पवार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को नशे के दुष्प्रभावों तथा अवैध तस्करी के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चंदेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशा-मुक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा विभिन्न प्रकार के नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, इसलिए समय रहते उन्हें जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खैनी, शराब, भांग, अफीम, सिंथेटिक ड्रग्स, नशीली गोलियों और इंजेक्शन के माध्यम से किया जाने वाला नशा शरीर के लिए बेहद हानिकारक है। इससे हृदय रोग, यकृत संबंधी बीमारियां, फेफड़ों एवं मुंह का कैंसर, मस्तिष्क संबंधी रोग सहित कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने आगाह किया कि नशीली गोलियों का अधिक सेवन हार्ट अटैक का कारण बन सकता है, जबकि एक ही सिरिंज का बार-बार उपयोग एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है।

सुरेश चंदेल ने कहा कि नशे की लत अपराधों, सड़क दुर्घटनाओं और सामाजिक समस्याओं को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने अवैध तस्करी के विभिन्न रूपों—ड्रग्स, हथियार, नकली सामान तथा मानव तस्करी—के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया और कहा कि ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को सतर्क एवं जिम्मेदार बनना होगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में ईशान मलिक ने प्रथम, मंदीप कौर ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में आरना, प्रज्ञा और सुहानी प्रथम, आदया, नितिशा और दिव्यांशी द्वितीय तथा ईशप्रीत और अभया तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया पवार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में भी नशा विरोधी जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर किशोर स्वास्थ्य काउंसलर मीनाक्षी, अध्यापक अभय कुमार, चंचल शर्मा, जितेंद्र, दिव्या, गुंजन, राम पाल, राम कुमार सहित विद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थी एवं 10 शिक्षक उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X