Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में गूँजी कविता की स्वर-लहरियाँ, प्रदेशभर के 38 रचनाकारों ने बांधा समां

Updated on Tuesday, June 30, 2026 04:38 AM IST

हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच एवं ओकार्ड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित काव्य सम्मेलन में वरिष्ठ और युवा साहित्यकार एक मंच पर आए

शिमला। शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर सभागार में साहित्य, संवेदना और सृजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच तथा ओकार्ड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित काव्य सम्मेलन एवं साहित्य संवाद में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ और नवोदित रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान कविता, ग़ज़ल, विचार और अनुभवों की स्वर-लहरियाँ सभागार में गूंजती रहीं।

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. उमेश कुमार भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार प्रो. इंद्र सिंह ठाकुर ने की, जबकि डॉ. राजेश कुमार वर्मा और डॉ. राजन तनवर विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच के अध्यक्ष एस.आर. हरनोट ने बताया कि साहित्य संवाद का उद्देश्य युवा एवं नवोदित रचनाकारों को वरिष्ठ साहित्यकारों के सान्निध्य में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ना और उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना मंच की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सम्मेलन में किन्नौर, नूरपुर, बिलासपुर, पालमपुर, सोलन, अर्की, रामपुर, चायल, धामी, सुन्नी और शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 38 रचनाकारों ने अपनी कविताओं, ग़ज़लों और अन्य साहित्यिक विधाओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। हर रचना के बाद सभागार तालियों की गूंज से देर तक गूंजता रहा।

चर्चित शायर अभिषेक तिवारी ने कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन करते हुए हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच की साहित्यिक यात्रा, उद्देश्यों तथा हिमाचल में साहित्यिक चेतना को सशक्त बनाने के निरंतर प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके उद्बोधन के साथ ही काव्य सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. उमेश कुमार भारती ने कहा कि साहित्य केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं और समय की चेतना का जीवंत दस्तावेज़ है। उन्होंने युवाओं से निरंतर अध्ययन, चिंतन और सृजनात्मक लेखन से जुड़े रहने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि साहित्य मनुष्य को बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा प्रदेशभर के युवा और नवोदित रचनाकारों को लगातार मंच उपलब्ध कराने की सराहना करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पहल बताया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. राजन तनवर और डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन साहित्यिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने मंच की निरंतर साहित्यिक गतिविधियों की सराहना की।

काव्य पाठ में जगदीश बाली, ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. करम सिंह, डॉ. रोशन लाल जिंटा, स्नेह नेगी, सलिल शमशेरी, हेमलता, गोपाल झिलटा, पवन शर्मा, पूजा सूद, डोगर, वसुंधरा धर्मानी, दीप्ति सारस्वत, जगदीश कश्यप, राधा सिंह, अनामिका चौहान, तनुप्रिया सिंह, कृतिका शर्मा, विश्वमोहिनी, नवीन कुमार खरयाल, साक्षी वर्मा, पंकज तंवर, निधि, विनायक, सौम्या किरण, कंपिला शर्मा, मंजू शर्मा, कमला भोयल और उमा ठाकुर नधैक सहित अनेक रचनाकारों ने अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ कर साहित्य प्रेमियों की भरपूर सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. करम सिंह ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों, प्रतिभागियों, आयोजकों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

यह सम्मेलन केवल काव्य पाठ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अनुभवी और युवा साहित्यकारों के बीच सार्थक संवाद का एक जीवंत मंच बना। ऐतिहासिक गेयटी थिएटर का सभागार पूरे दिन कविता, विचार और संवेदनाओं से सराबोर रहा तथा उपस्थित साहित्य प्रेमी शब्दों और सृजन की नई ऊर्जा के साथ लौटे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X