Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | हनुमान जी के आशीर्वाद से विकसित भारत का संकल्प होगा और सशक्त, मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है : अनुराग ठाकुर

Updated on Monday, June 29, 2026 12:38 PM IST

12 वर्षों में भारत बना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, हिमाचल को मिली हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

शिमला, 29 जून। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि शिमला आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन अवश्य करता है। उन्होंने कहा कि जाखू मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, सकारात्मक ऊर्जा और भारतीय संस्कृति का भी प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान के चरणों में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा 'विकसित भारत' के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हनुमान जी के आशीर्वाद से विकसित भारत का संकल्प और अधिक सशक्त होगा तथा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई-नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भारत विश्व की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, जबकि आज देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जबकि करोड़ों परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, शौचालय, जनधन खाते, हर घर नल से जल तथा आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी का सफलतापूर्वक मुकाबला किया, दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान संचालित किया, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को नई गति दी, डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से शासन व्यवस्था में पारदर्शिता लाई तथा जी-20 की सफल अध्यक्षता कर वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज भारत 'इंडिया फर्स्ट' की नीति के साथ विश्व के लिए एक विश्वसनीय और समाधान प्रस्तुत करने वाले राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के विकास का उल्लेख करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को अभूतपूर्व विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर, नए मेडिकल कॉलेज, राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, रेलवे एवं सड़क संपर्क को मजबूत करने वाली परियोजनाएं, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में हिमाचल प्रदेश के लिए 2,247 करोड़ रुपये की लागत से 294 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनमें लगभग 2,019 करोड़ रुपये का केंद्रीय अंश शामिल है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए निरंतर आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। आपदा पुनर्निर्माण, पूंजीगत निवेश तथा आधारभूत ढांचे के विकास के लिए भी केंद्र द्वारा समय-समय पर विशेष वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त वित्त आयोग के माध्यम से करों में हिस्सेदारी तथा अन्य केंद्रीय सहायता के रूप में भी प्रदेश को लगातार सहयोग मिल रहा है।

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से जुड़े प्रश्न के उत्तर में अनुराग ठाकुर ने कहा कि समान नागरिक संहिता भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट संकल्प है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड से हो चुकी है और भविष्य में अन्य राज्यों में भी इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

पाकिस्तान से जुड़े प्रश्न पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान लगभग हर क्षेत्र में विफल राष्ट्र साबित हुआ है। यदि वह किसी क्षेत्र में सफल रहा है तो वह केवल आतंकवाद को बढ़ावा देने में है। उन्होंने कहा कि अपनी आंतरिक विफलताओं और अव्यवस्थाओं का दोष भारत पर मढ़ना पाकिस्तान की पुरानी आदत रही है। उन्होंने कहा कि जहां भारत निरंतर विकास और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वहीं पाकिस्तान अपनी नीतिगत विफलताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अलग-थलग पड़ता जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X