ब्लू होराइजन फॉर ग्रीन विजन: वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी की पर्यावरणीय पहल को सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके नेतृत्व के लिए सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान सतत विकास, हरित विकास मॉडल तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना के रूप में दिया गया है।
यह सम्मान जलवायु कार्रवाई, सतत विकास और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की श्रृंखला में नवीनतम उपलब्धि है।
इससे पहले मई 2026 में, खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने, कृषि क्षेत्र में परिवर्तन लाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया था।
वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री मोदी को समावेशी विकास, वैश्विक सहयोग और सतत आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए ‘सियोल शांति पुरस्कार’ प्रदान किया गया था।
इसी वर्ष, संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया था।
प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह नया सम्मान वैश्विक स्तर पर भारत की पर्यावरणीय नेतृत्व भूमिका और हरित विकास की दिशा में बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।
***************
PM’s important message from Seychelles:
मेरी सेशेल्स की यात्रा का संदेश स्पष्ट है:
भारत ऐसे
हिंद महासागर की कल्पना करता है,
जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ
आर्थिक समृद्धि भी बढ़े;
जहाँ हमारी साझेदारी
आकार नहीं,
आपसी सम्मान और
विश्वास पर आधारित हो;
और जहाँ हम
हर देश के
पास-पास नहीं, साथ-साथ चलें।
Our vision is to make
Indian Ocean into an
Ocean of Opportunity.