Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | 50 बिस्तरों की क्षमता वाले मदर एंड चाइल्ड अस्पताल भवन का भी होगा निर्माण

Updated on Monday, June 22, 2026 07:55 AM IST

50 बिस्तरों की क्षमता वाले मदर एंड चाइल्ड अस्पताल भवन का भी होगा निर्माण

सिविल हॉस्पिटल पालमपुर की रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

पालमपुर, 21 जून। विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि सिविल अस्पताल पालमपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है तथा शीघ्र ही अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 50 बिस्तरों की क्षमता वाले मदर एंड चाइल्ड अस्पताल भवन का निर्माण भी किया जाएगा।

विधायक आशीष बुटेल शनिवार को सिविल अस्पताल पालमपुर की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की गवर्निंग बॉडी की वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का आयोजन एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव की अध्यक्षता में किया गया।

आशीष बुटेल ने कहा कि सिविल अस्पताल पालमपुर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल है और यहां नई स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एमआरआई मशीन स्थापित करने तथा मदर एंड चाइल्ड अस्पताल भवन के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति हेतु भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान अस्पताल में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा चिकित्सकीय एवं अन्य स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए प्रभावी प्रयास किए गए हैं और शेष रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा।

विधायक ने कहा कि वर्तमान में अस्पताल में 26 चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि जिला भर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से आगामी वर्ष प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में पार्किंग निर्माण कार्य भी शीघ्र आरंभ किया जाएगा तथा डेंटल भवन के निर्माण कार्य को भी शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्र में तीन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को भी जल्द कार्यशील बनाया जाएगा, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उनके निकट उपलब्ध हो सकेंगी।

विधायक ने रोगी कल्याण समिति के सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए अस्पताल में और अधिक सुविधाएं विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने अपने सुझाव भी साझा किए तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में सर्वसम्मति से वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 करोड़ 86 लाख 27 हजार रुपये के बजट को अनुमोदित किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने सभी आरकेएस सदस्यों से जनसहभागिता के माध्यम से अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहयोग देने का आह्वान किया तथा विधायक द्वारा दिए गए निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।

बैठक प्रारंभ होने से पूर्व अस्पताल को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सहयोग प्रदान करने वाले दानी सज्जनों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तिलक भागड़ा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. डोली बिंद्रा, नव निर्वाचित पार्षद राधा सूद, खंड विकास अधिकारी पालमपुर राजेश्वर भाटिया, दानी सज्जन रमेश मदान, आरकेएस के मनोनीत सदस्य सुरेंद्र सूद, गोपाल सूद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विधायक आशीष बुटेल ने शहीद विक्रम बत्रा खेल मैदान पालमपुर में आयोजित अंडर 16 लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत की। इस दौरान आयोजन समिति ने विधायक को सम्मानित किया। विधायक ने इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और उन्हें प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दी।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X