Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

दुनिया

More News

पेरिस | प्रधानमंत्री ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

Updated on Friday, June 19, 2026 09:29 AM IST

प्रधानमंत्री ने 18 जून 2026 को पेरिस में भारतीय समुदाय के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर, प्रधानमंत्री का गर्मजोशी और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया, जो अपनी मातृभूमि के प्रति प्रवासी भारतीयों के गहरे लगाव को दर्शाता है।

अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने फ्रांस के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय समुदाय के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय नवाचार और विचारों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने और भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी स्वीकार किया। उन्होंने उल्लेख किया कि भारत और फ्रांस के बीच लोगों के आपसी संबंध बढ़े हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में भारतीय छात्र, प्रोफेशनल और पर्यटक फ्रांस को अपना गंतव्य बना रहे हैं। उन्होंने लोगों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। फ्रांस में यूपीआई के बढ़ते प्रभाव के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन के प्रवाह को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने भारत में हो रहे परिवर्तनकारी बदलावों के बारे में बात की, जिसमें समावेशी विकास और महिला-नेतृत्व वाले विकास से लेकर मानव-केंद्रित एआई और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में हुई प्रगति शामिल है। उन्होंने रेखांकित किया कि पिछले 12 वर्षों में, भारत ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। उन्होंने उल्लेख किया कि यूके और यूरोपीय संघ के साथ संपन्न व्यापार समझौते भारतीय श्रमिकों, किसानों, इनोवेटर्स और अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलेंगे। नीस में 'भारत इनोवेट्स 2026' और पेरिस में 'विवटेक 2026' में भारत की भागीदारी का जिक्र करते हुए, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत वैश्विक समुदाय के लिए प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पसंदीदा भागीदार बनता जा रहा है।

'भारत इनोवेट्स' की सफलता के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि यह मंच इनोवेशन डिप्लोमेसी का एक मॉडल है। एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी पर विस्तार से चर्चा करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत विश्वास आधारित अंतरराष्ट्रीय साझेदारी बनाने के लिए दृढ़ता से खड़ा है, जहाँ 'ग्लोबल साउथ' को एक समान भागीदार के रूप में माना जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की प्रतिभा, कौशल और नवाचार डिजिटल युग की चुनौतियों का समाधान खोजने में दुनिया की मदद कर रहे हैं। अंत में, उन्होंने प्रवासी भारतीयों को भारत की प्रगति में योगदान देने और 'विकसित भारत' की यात्रा में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया।

यह संवाद भारत और फ्रांस के बीच मौजूद गहरे जन-संबंधों को दर्शाता है, और दुनिया भर में अपने प्रवासी भारतीयों के कल्याण, हितों और उनके साथ जुड़ाव के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करता है।

 

Have something to say? Post your comment
भारत में स्टारलिंक की लॉन्चिंग पर एलन मस्क के सवाल, मुकेश अंबानी को लेकर की टिप्पणी

बहस : भारत में स्टारलिंक की लॉन्चिंग पर एलन मस्क के सवाल, मुकेश अंबानी को लेकर की टिप्पणी

​यूएन महासभा में भारत का दो-टूक रुख: सीमा पार आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’, संयुक्त राष्ट्र में सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने उठाया मुद्दा

​न्यूयॉर्क : ​यूएन महासभा में भारत का दो-टूक रुख: सीमा पार आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’, संयुक्त राष्ट्र में सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने उठाया मुद्दा

 फ्लाई दुबई की उड़ान की ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग, कॉकपिट घटना में भारतीय कप्तान घायल

दुबई : फ्लाई दुबई की उड़ान की ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग, कॉकपिट घटना में भारतीय कप्तान घायल

डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

मुलाकात : डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

नई दिल्ली : 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

जर्मन चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

बातचीत : जर्मन चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

बिश्केक : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री की रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक

बिश्केक : प्रधानमंत्री की रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

टोक्यो : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

वार्ता : भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

X