Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुरेश चंदेल

Updated on Thursday, June 18, 2026 18:47 PM IST

21 जून को पंचायत स्तर पर योग दिवस, 25 जून को काला दिवस और 28 जून को बूथों पर होगी 'मन की बात' : भाजपा

भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, बालूगंज में घर-घर पहुंचाकर गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

शिमला, 18 जून। भाजपा जिला शिमला की मासिक बैठक का आयोजन दीपकमल, चक्कर में किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी सुरेश चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किए जा रहे जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश चंदेल ने कहा कि "मोदी है तो मुमकिन है" केवल एक नारा नहीं बल्कि पिछले 12 वर्षों में देश में हुए अभूतपूर्व परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने, 81 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध करवाने, 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान देने तथा 60 करोड़ से अधिक लोगों को जनधन खातों के माध्यम से बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

सुरेश चंदेल ने बताया कि भाजपा द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पंचायत स्तर पर मनाया जाएगा। 25 जून को आपातकाल की बरसी को "काला दिवस" के रूप में मनाकर लोकतंत्र पर हुए सबसे बड़े हमले को याद किया जाएगा। वहीं 28 जून को बूथ स्तर पर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" को सुनेंगे। इसके अतिरिक्त स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क अभियान, पौधारोपण अभियान एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

बैठक के उपरांत बालूगंज क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। इस अभियान में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने 25 घरों तक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक ले जाने का कार्य किया।

इस अवसर पर कुसुम सदरेट, नितिन कुमार, केशव चौहान, सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, रवि मेहता, कमलजीत सूद, गणेश दत्त, रमा ठाकुर, कर्ण नंदा, शिवानी, अक्षय भरमौरी, प्यार सिंह कंवर, प्रमोद ठाकुर, प्रेम ठाकुर, विजय परमार, निखिल ठाकुर, राजीव पंडित, योग राज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X