Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | ज्वालामुखी नगर परिषद में कांग्रेस का दबदबा बरकरार, सोम किरण शर्मा अध्यक्ष और दीप्ति सूद उपाध्यक्ष निर्वाचित

Updated on Wednesday, June 17, 2026 07:03 AM IST

ज्वालामुखी, 16 जून। ज्वालामुखी नगर परिषद में कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करते हुए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। मंगलवार को आयोजित चुनाव प्रक्रिया में सोम किरण शर्मा को सर्वसम्मति से नगर परिषद अध्यक्ष तथा दीप्ति सूद को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन को कांग्रेस की एकजुटता और नगर परिषद में उसके मजबूत बहुमत का प्रतीक माना जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने नगर परिषद की नौ में से सात सीटों पर जीत हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।

इस सफलता का श्रेय स्थानीय विधायक संजय रत्न के नेतृत्व को दिया जा रहा है। चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में संगठन को मजबूत करने और जनसमर्थन जुटाने में सक्रिय भूमिका निभाई। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि नगर परिषद में कांग्रेस की यह सफलता क्षेत्र में पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता का संकेत है।

कांग्रेस नेता ज्ञानेश्वर शर्मा ने इस परिणाम को जनता द्वारा कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर जताए गए विश्वास की मुहर बताया। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी की जनता ने भाजपा के कड़े मुकाबले के बावजूद कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश देकर विकास और जनहित की राजनीति को समर्थन दिया है।

नगर परिषद के निर्वाचित पार्षदों के बीच बेहतर तालमेल और संगठनात्मक एकता के चलते अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए किसी प्रकार का मुकाबला नहीं हुआ और दोनों पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद अब नगर परिषद से विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। नागरिकों को स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, जनसुविधाओं के विस्तार और स्थानीय समस्याओं के प्रभावी समाधान की अपेक्षा है।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोम किरण शर्मा ने ज्वालामुखी की जनता, विधायक संजय रत्न तथा सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए मुझ पर विश्वास जताने वाले माननीय विधायक श्री संजय रत्न जी, सभी पार्षदों और ज्वालामुखी की सम्मानित जनता का मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके विश्वास और सहयोग से हम विकास, पारदर्शिता और स्वच्छता के नए मानक स्थापित करेंगे।"

सोम किरण शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक संजय रत्न के मार्गदर्शन और सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ज्वालामुखी को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

"आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त, स्वच्छ और विकसित ज्वालामुखी के निर्माण का संकल्प लें।" उन्होंने जनता से इसी भावना के साथ सहयोग का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X