Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने जनगणना अभियान के तहत की स्व-गणना

Updated on Monday, June 08, 2026 13:04 PM IST

*नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने जनगणना अभियान के तहत की स्व-गणना*

शिमला 2026। हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय जनगणना के अंतर्गत चलाए जा रहे 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) अभियान के तहत प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष श्री जय राम ठाकुर द्वारा कल अपने आवास पर स्व-गणना का कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया।

इस विशेष अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश की निदेशक श्रीमती दीप शिखा शर्मा सहित निदेशालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान निदेशक महोदया द्वारा वहां उपस्थित बीडीसी (BDC) सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों को स्व-गणना पोर्टल (se.census.gov.in) की प्रक्रिया तथा इसके महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में जनगणना का पहला चरण, जिसके तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य होना है, आगामी 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक पूरे राज्य में सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।

इस चरण के दौरान गणनाकार हर घर का दौरा करेंगे और मकान व परिवार से संबंधित जानकारी आधिकारिक रूप से प्रकाशित 33 प्रश्नों के माध्यम से एकत्र करेंगे।

निदेशक श्रीमती दीप शिखा शर्मा ने आम जनता से अपील की कि सभी हिमाचल वासी इस स्व-गणना अभियान में अधिक से अधिक भाग लें और अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराएं। इसके साथ ही उन्होंने जनगणना के विषय में समाज में व्याप्त विभिन्न भ्रांतियों को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि जनगणना के तहत लिया जाने वाला पूरा डेटा पूरी तरह से सुरक्षित और गोपनीय रहता है।

उन्होंने यह भी साफ किया कि जो व्यक्ति सामान्यतः जहां रहता है, उसकी गणना उसी स्थान पर की जाएगी। अंत में निदेशालय द्वारा सभी प्रदेशवासियों से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में पूर्ण सहयोग देने का अनुरोध किया गया।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X