Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | ज्वालामुखी के विकास के लिए सभी प्रतिनिधियों को साथ लेकर चलेंगे: संजय रतन

Updated on Sunday, June 07, 2026 17:00 PM IST

ज्वालामुखी। PWD रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक Sanjay Rattan ने हाल ही में संपन्न पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में विजयी हुए सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता है, जो अपने प्रतिनिधियों का चयन करती है और उनसे विकास तथा जनसेवा की अपेक्षा रखती है।

संजय रतन ने कहा कि चुनाव जीतने वाले प्रतिनिधियों के साथ-साथ चुनाव मैदान में उतरे उन सभी उम्मीदवारों को भी बधाई मिलनी चाहिए जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनका विश्वास हासिल करना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव-निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास तथा जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में समान विकास उनकी प्राथमिकता है। उनका प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचें और किसी भी पंचायत को विकास की दौड़ में पीछे न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि Jawalamukhi विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु माता ज्वालाजी के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधासंपन्न बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद और अन्य स्थानीय निकायों के सहयोग से शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास जारी रहेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने गेट नंबर-3 क्षेत्र में अतिक्रमण और रास्तों के अवरुद्ध होने की शिकायतों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित होने संबंधी शिकायतें प्रशासन और नगर परिषद के पास पहुंची थीं, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी निर्धारित सीमा के भीतर ही व्यापार करें और सार्वजनिक मार्गों को बाधित न करें, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

संजय रतन ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं होती, बल्कि जनता की शिकायतों और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए की जाती है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मामलों को अनावश्यक राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता Neeraj Bharti द्वारा हाल के दिनों में उठाए गए संगठनात्मक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में संगठन सर्वोपरि होता है। यदि किसी कार्यकर्ता या नेता को कोई शिकायत या सुझाव है तो उसे पार्टी मंचों पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन पर आरोप लगाने से पार्टी कमजोर होती है और विरोधी दलों को लाभ मिलता है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन संगठन की मर्यादाओं का पालन भी उतना ही आवश्यक है। पार्टी के भीतर संवाद और चर्चा के पर्याप्त मंच मौजूद हैं, जहां मुद्दों का समाधान निकाला जा सकता है।

प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने हाल ही में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए शौर्य चक्र सम्मानित युवा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद है, क्योंकि दिवंगत युवा ने अपने साहस और सेवा से न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया था। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं।

संजय रतन ने दुर्घटना के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवालों पर कहा कि संबंधित सड़क पर सुधार कार्य जारी हैं और जहां भी कमियां होंगी उन्हें दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटना जैसी संवेदनशील घटनाओं पर राजनीति करने के बजाय सकारात्मक सुझाव दिए जाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ वीडियो क्लिप्स का भी उल्लेख किया और कहा कि उनके बयानों को संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी बयान को समझने के लिए उसका पूरा संदर्भ देखना जरूरी होता है। जनता उनके कार्यों, व्यवहार और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से भली-भांति परिचित है।

विधायक ने अंत में कहा कि पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद और नगर परिषद के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र को विकास के नए आयामों तक पहुंचाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है।

पत्रकार वार्ता में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्दर शर्मा, बरेटी पंचायत के प्रधान, युवा कांग्रेस नेता ज्ञानेशर शर्मा, मुनीष शर्मा, अशविनी शर्मा, सन्नी शर्मा और अशविनी दत्त जानू भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X