Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | “द सोल कलेक्शन” प्रदर्शनी में झलकी हिमाचली संस्कृति और कला की आत्मा : कर्ण नंदा

Updated on Thursday, May 21, 2026 14:07 PM IST

युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच बन रही हैं कला प्रदर्शनी : भाजपा

शिमला, 21 मई 2026 - शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के टैवर्न हॉल में आयोजित “द सोल कलेक्शन” पेंटिंग प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर भाजपा हिमाचल प्रदेश के मीडिया संयोजक कर्ण नंदा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक कमलजीत सूद, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, संजय कलिया, संजीव सूद एवं श्याम शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में कलाकार जितेन्द्र चौहान द्वारा बनाई गई हिमाचली संस्कृति, आध्यात्मिकता, प्रकृति और सामाजिक जीवन पर आधारित आकर्षक पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं। रंगों और भावनाओं से सजी इन कलाकृतियों ने उपस्थित कला प्रेमियों को विशेष रूप से आकर्षित किया और दर्शकों ने कलाकार की रचनात्मकता की मुक्त कंठ से सराहना की।

मुख्य अतिथि कर्ण नंदा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का सशक्त साधन है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की संस्कृति, लोकजीवन और प्रकृति को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करना अत्यंत सराहनीय प्रयास है।

उन्होंने कलाकार जितेन्द्र चौहान को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में हिमाचल में कला, संस्कृति और साहित्य से जुड़े ऐसे कार्यक्रम और अधिक आयोजित होंगे, जिससे प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

कर्ण नंदा ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में कला और संस्कृति को संरक्षित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन न केवल कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य भी करते हैं।

प्रदर्शनी के संयोजक जितेन्द्र चौहान ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, कलाकारों और कला प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “द सोल कलेक्शन” प्रदर्शनी का उद्देश्य हिमाचल की संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक जीवन को कला के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना है।

यह प्रदर्शनी 21 मई से 23 मई तक आम जनता के लिए खुली रहेगी, जहां कला प्रेमी विभिन्न विषयों पर आधारित अनूठी पेंटिंग्स का अवलोकन कर सकेंगे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X