ज्वालामुखी नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 1 में चुनावी सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। वार्ड नंबर 1 से प्रत्याशी सोम किरण शर्मा इन दिनों पूरी सक्रियता के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई हैं। घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रही सोम किरण शर्मा को क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।
चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए सोम किरण शर्मा वार्ड के विकास, स्वच्छता, बेहतर पेयजल व्यवस्था, सड़क सुधार और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता बता रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वार्ड नंबर 1 को एक आदर्श और विकसित वार्ड बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाएगा।
प्रचार अभियान में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का भी अच्छा सहयोग देखने को मिल रहा है। समर्थकों का कहना है कि सोम किरण शर्मा लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुन रही हैं और विकास के मुद्दों को गंभीरता से उठा रही हैं।
सोम किरण शर्मा ने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में उन्हें आशीर्वाद देकर मजबूत बनाएं ताकि वार्ड के विकास को नई गति दी जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का प्यार और समर्थन उन्हें जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।