ज्वालामुखी नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर वार्ड नंबर 4 में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। वार्ड नंबर 4 से प्रत्याशी दीप्ति शर्मा सूद इन दिनों लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांग रही हैं। क्षेत्र में घर-घर जाकर वह लोगों की समस्याएं सुन रही हैं और विकास को अपनी प्राथमिकता बता रही हैं।
दीप्ति शर्मा सूद ने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड नंबर 4 को स्वच्छ, विकसित और सुविधाओं से युक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था, बेहतर सड़कें, पेयजल सुविधा, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा,
“वार्ड के समग्र विकास, स्वच्छता और बेहतर सुविधाओं के लिए मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगी। हर परिवार की आवाज़ को प्राथमिकता देना और जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी जिम्मेदारी होगी।”
चुनाव प्रचार के दौरान दीप्ति शर्मा सूद को स्थानीय लोगों का अच्छा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। समर्थकों का कहना है कि वह लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझ रही हैं और वार्ड के विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं।
दीप्ति शर्मा सूद ने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में उनके चुनाव चिन्ह “कुर्सी” पर मुहर लगाकर उन्हें सफल बनाएं ताकि वार्ड नंबर 4 को विकास की नई दिशा दी जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वह वार्ड नंबर 4 को एक आदर्श और खुशहाल वार्ड बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगी।