ज्वालामुखी नगर परिषद चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 1 से उम्मीदवार सोम किरण शर्मा इन दिनों चुनाव प्रचार में पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही हैं। घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधते हुए वह अपने पक्ष में समर्थन मांग रही हैं। क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा और विकास को मुख्य मुद्दा बनाकर वह जनता के बीच पहुंच रही हैं।
सोम किरण शर्मा ने कहा कि यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देती है तो वार्ड नंबर 1 को आदर्श वार्ड बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत करने, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों का भी उन्हें अच्छा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। समर्थकों का कहना है कि सोम किरण शर्मा लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुन रही हैं और समाधान का भरोसा दिला रही हैं।
अपने प्रचार अभियान में सोम किरण शर्मा “स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित ज्वालामुखी” के संदेश के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वार्ड के विकास और बेहतर भविष्य के लिए उन्हें समर्थन दें तथा चुनाव चिन्ह “ताला और चाबी” पर मतदान करें।