Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | ‘बेटी है अनमोल’ योजना ठप: 3 साल से छात्राओं को नहीं मिली सहायता, BJP ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Updated on Thursday, April 30, 2026 17:13 PM IST

शिमला, 30 अप्रैल 2026: - हिमाचल प्रदेश में ‘बेटी है अनमोल’ योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने आरोप लगाया है कि पिछले तीन वर्षों से इस योजना के तहत छात्राओं को आर्थिक सहायता नहीं मिल रही, जिससे हजारों बेटियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

तोमर ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से बीपीएल परिवारों की बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में यह पूरी तरह ठप हो गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि “तीन-तीन साल तक छात्रवृत्ति न मिलना इस बात का संकेत है कि सरकार को बेटियों की शिक्षा और भविष्य की कोई चिंता नहीं है।”

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में बड़ी संख्या में छात्राएं इस योजना की लाभार्थी हैं, लेकिन लंबे समय से उन्हें कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। इससे सीमित संसाधनों वाले परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

तोमर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार केवल योजनाओं के नाम बदलकर और घोषणाएं करके जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने ‘इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि “नए नाम देकर विफलताओं को छिपाने की कोशिश की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर लाभार्थियों तक राशि नहीं पहुंच रही।”

उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा बजट की मांग भेजे जाने के बावजूद स्वीकृति न मिलना सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करता है।
“यह साफ दर्शाता है कि बेटियों की शिक्षा सरकार की प्राथमिकता में शामिल नहीं है,” उन्होंने कहा।

भाजपा प्रवक्ता ने सरकार के महिला सशक्तिकरण के दावों पर भी सवाल उठाते हुए इसे “दोहरे चरित्र” का उदाहरण बताया।
उन्होंने कहा कि “एक तरफ बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ छात्रवृत्ति तक रोक दी जाती है।”

तोमर ने यह भी कहा कि योजना के तहत मिलने वाली 500 से 5000 रुपये तक की सहायता भले छोटी लगे, लेकिन गरीब परिवारों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण होती है और इसके समय पर न मिलने से बेटियों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ता है।

अंत में उन्होंने सरकार से लंबित छात्रवृत्ति तुरंत जारी करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो भाजपा इस मुद्दे को जनआंदोलन के रूप में उठाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X