ज्वालामुखी नगर परिषद चुनाव: वार्ड 7 से पवन गोस्वामी की दावेदारी
ज्वालामुखी नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 7 से पवन गोस्वामी ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। नामांकन प्रक्रिया नजदीक आते ही क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और अब वार्ड 7 भी चर्चा में आ गया है।
पवन गोस्वामी के मैदान में उतरने से इस वार्ड में मुकाबला रोचक होने की संभावना है। वे स्थानीय स्तर पर सक्रिय माने जाते हैं और जनसमस्याओं को लेकर पहले भी आवाज उठाते रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, अन्य संभावित उम्मीदवार भी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं, जिससे वार्ड 7 में बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। दावेदार लगातार पार्टी नेतृत्व और स्थानीय विधायक Sanjay Rattan से संपर्क साध रहे हैं।
ज्वालामुखी नगर परिषद के सभी वार्डों में इस समय राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं। अब सबकी नजरें पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिसके बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।