ज्वालामुखी नगर परिषद चुनाव: वार्ड 2 और 5 से ज्ञानेश्वर शर्मा की दावेदारी चर्चा में
ज्वालामुखी (कांगड़ा): नगर परिषद चुनावों को लेकर ज्वालामुखी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। खासतौर पर वार्ड नंबर 2 और 5 से ज्ञानेश्वर शर्मा का नाम कांग्रेस पार्टी में तेजी से उभरकर सामने आ रहा है।
सूत्रों के अनुसार, आज ज्ञानेश्वर शर्मा के समर्थकों ने स्थानीय विधायक Sanjay Rattan से मुलाकात कर उन्हें वार्ड नंबर 2 या 5 से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने की मांग रखी। समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में उनकी पकड़ मजबूत है और वे चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी स्तर पर भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी है, और आने वाले दिनों में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो सकती है। वहीं, अन्य वार्डों में भी दावेदार सक्रिय होकर अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं।
नगर परिषद चुनावों की नजदीकी के चलते ज्वालामुखी का राजनीतिक माहौल दिन-प्रतिदिन गर्माता जा रहा है।