Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | ज्वालामुखी में ₹4 करोड़ की विद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास, देहरियां में नया उपमंडल खोलने की घोषणा

Updated on Tuesday, April 21, 2026 15:50 PM IST

ज्वालामुखी में ₹4 करोड़ की विद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास, देहरियां में नया उपमंडल खोलने की घोषणा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा ज़िला के ज्वालामुखी में विद्युत अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य तथा 33 केवी सब-स्टेशन के सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया।

करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन परियोजनाओं से विभिन्न वर्गों सहित जल शक्ति विभाग की योजनाओं के 35,000 से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी के देहरियां क्षेत्र में एक नए विद्युत उपमंडल खोलने की घोषणा भी की, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस पहल से क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा और उपभोक्ताओं को सप्ताहभर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले ही 48 करोड़ रुपये की लागत से नौ 33 केवी विद्युत उपमंडलों की घोषणा की जा चुकी है, जिनका कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्री ज्वालामुखी मंदिर, श्री चिंतपूर्णी मंदिर और श्री नैना देवी मंदिर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान पर काम कर रही है। इसके तहत ज्वालामुखी और नैना देवी के सौंदर्यीकरण पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें पहले चरण के लिए 25 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की गई है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण भी किया।

स्थानीय विधायक संजय रत्न ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए गए हैं।

इस अवसर पर विधायक कमलेश ठाकुर, एक्स सर्विसमेन कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कर्नल मनीष कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X