हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष Jai Ram Thakur ने सोमवार को सिरमौर प्रवास के दौरान पांवटा साहिब में हैप्पी स्क्वायर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में जय राम ठाकुर ने कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य जनता की सेवा है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी समय में और अधिक समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया।
इस दौरान उन्होंने पैरालंपिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले हिमाचल के खिलाड़ियों सविता जी और अनिल जी को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए।
जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर जनता से मिले अपार स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
वहीं, उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से निराश है और आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।