Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | “कांग्रेस का ज्ञान सीमित, विदेश नीति पर अनर्गल बयानबाज़ी”—नेगी पर राकेश जमवाल का तीखा पलटवार

Updated on Sunday, April 05, 2026 07:12 AM IST

शिमला: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कांग्रेस मंत्री जगत सिंह नेगी के खाड़ी हालात पर दिए गए बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का ज्ञान सीमित है और वह देश की विदेश नीति को लेकर अनर्गल बयानबाज़ी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं की आदत बन चुकी है कि हर वैश्विक परिस्थिति का ठीकरा भारत सरकार के सिर फोड़ दिया जाए, जबकि वास्तविकता और तथ्य इससे बिल्कुल अलग हैं।

राकेश जमवाल ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ता तनाव कोई एक देश तक सीमित मुद्दा नहीं है, बल्कि इसका असर पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। ऐसे हालात में भारत ने जिस तरह संतुलित और मजबूत विदेश नीति का परिचय दिया है, वह प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भारत आज अपनी ऊर्जा जरूरतों का 80 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात करता है, इसके बावजूद सरकार ने विभिन्न देशों के साथ रणनीतिक संबंध बनाकर आपूर्ति को सुरक्षित रखा है।

जमवाल ने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ने रूस, अमेरिका, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों से संतुलित तरीके से तेल आयात कर न केवल आपूर्ति सुनिश्चित की, बल्कि आर्थिक रूप से भी लाभ हासिल किया। “वर्ष 2022-23 में भारत ने रूस से रियायती दरों पर तेल खरीदकर अरबों डॉलर की बचत की। यह किसी भी तरह से विफलता नहीं, बल्कि सफल और दूरदर्शी विदेश नीति का प्रमाण है,” उन्होंने कहा।

एलपीजी और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “जिस दौर में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय गैस कनेक्शन लेना आम आदमी के लिए सपना हुआ करता था, लेकिन आज गरीब के घर में गैस चूल्हा जल रहा है।”

जगत सिंह नेगी द्वारा अमेरिका और पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जमवाल ने कहा कि यह बयान भारत की विदेश नीति का नहीं, बल्कि कांग्रेस की पुरानी मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी ‘दुनिया क्या कहेगी’ की सोच में उलझी हुई है, जबकि मोदी सरकार ‘भारत क्या तय करेगा’ के सिद्धांत पर काम कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। G20 की सफल अध्यक्षता, वैश्विक संकटों में सक्रिय भूमिका और ऊर्जा आपूर्ति में रणनीतिक संतुलन—ये सभी उदाहरण इस बात के प्रमाण हैं कि भारत की विदेश नीति पहले से कहीं अधिक प्रभावी और आत्मनिर्भर हो चुकी है।

राकेश जमवाल ने कांग्रेस नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें बिना तथ्यों की जानकारी के बयान देने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड खुद गवाह है—न ऊर्जा सुरक्षा थी और न ही विदेश नीति में स्पष्टता। आज जब भारत मजबूत स्थिति में है, तो कांग्रेस को यह रास नहीं आ रहा।”

अंत में उन्होंने कहा कि भारत अब किसी दबाव या प्रभाव में काम नहीं कर रहा, बल्कि स्वतंत्र और मजबूत नीति के साथ आगे बढ़ रहा है। “कांग्रेस को भ्रम फैलाना बंद करना चाहिए। देश आज मजबूत नेतृत्व के हाथों में सुरक्षित है,” उन्होंने कहा।

 
Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X