Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

मंडी | आईटीआई बल्ह में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated on Friday, March 27, 2026 14:18 PM IST

मंडी जिला के सुंदरनगर क्षेत्र के अंतर्गत खंड चिकित्सा अधिकारी रत्ती डॉ. पीयूष वैद्य के सौजन्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बल्ह में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रिंसिपल आदित्य रैना ने की।

इस अवसर पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चंदेल ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मुंह के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि दांतों और मसूड़ों की सही देखभाल न करने से मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

चंदेल ने जानकारी दी कि मुंह का कैंसर किसी भी व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और खैनी का अधिक सेवन करने वाले लोगों में इसका खतरा अधिक होता है। उन्होंने बच्चों को मुंह के कैंसर के प्रमुख लक्षणों—जैसे मुंह में बार-बार छाले होना, गांठ बनना, मुंह से खून आना और भोजन निगलने में कठिनाई—के बारे में विस्तार से बताया और ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय जांच करवाने की सलाह दी।

उन्होंने यह भी कहा कि मुंह के कैंसर से बचाव के लिए नियमित रूप से दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए, हर छह महीने में दांतों की जांच करवानी चाहिए और मुंह की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में नीरज ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय और नीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में मंजुल प्रथम, विजय द्वितीय और नरेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कुसुम, सीएचओ पूनम, किशोर स्वास्थ्य काउंसलर मीनाक्षी, आईटीआई के अध्यापक हरिता कुमारी, विकास चौधरी, खेम चंद, कपिल देव, आशा कार्यकर्ता नीनू देवी, हरदेई और चंपा देवी सहित संस्थान के 102 विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X