Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | फार्मेसी शिक्षा दिवस पर ‘Pharma Anveshan 2026’ का भव्य आयोजन, ज्वालामुखी में जुटे देशभर के विशेषज्ञ

Updated on Wednesday, March 25, 2026 15:10 PM IST

ज्वालामुखी (कांगड़ा), 25 मार्च 2026: -राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में ज्वालामुखी स्थित Laureate Institute of Pharmacy में आज ‘Pharma Anveshan 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में देशभर से शिक्षाविद, शोधकर्ता, उद्योग विशेषज्ञ और नीति निर्माता एक मंच पर एकत्र हुए, जहां फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य को लेकर गहन मंथन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डॉ. मोंटू कुमार एम. पटेल (President, Pharmacy Council of India) का संस्थान पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया गया। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. रण सिंह और प्राचार्य एम. एस. अशावत ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

यह आयोजन Pharmacy Council of India (PCI) द्वारा प्रायोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान, उद्योग और नियामक संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, नवाचार और दक्षता को बढ़ावा दिया जा सके।

सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। इनमें नई शिक्षा नीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत फार्मेसी शिक्षा में सुधार, इंडस्ट्री और एकेडेमिया के बीच मजबूत सहयोग, स्टार्टअप और नवाचार को प्रोत्साहन, रेगुलेटरी फ्रेमवर्क को सुदृढ़ बनाने और हेल्थकेयर सेक्टर में उभरती चुनौतियों जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि बदलते समय के साथ फार्मेसी शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, शोध-आधारित और उद्योगोन्मुख बनाना बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम में संस्थान की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियां, रिसर्च प्रोजेक्ट्स, और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर संस्थान की भागीदारी शामिल रही। इस अवसर पर प्रतिभागियों को आधुनिक फार्मास्यूटिकल तकनीकों और शोध के नवीनतम रुझानों से भी अवगत कराया गया।

सम्मेलन में कई गणमान्य अतिथियों और विशेषज्ञों की उपस्थिति रही, जिनमें जे.एच. चौधरी, सुशील कुमार बंसल, गोपाल कृष्ण शर्मा, सुशील सुदान, दिनेश मदान, डॉ. कमलेश नायक और संजीव पंडित प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त, देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने भी सम्मेलन को संबोधित किया, जिनमें डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. परवीन बंसल और डॉ. जी.डी. गुप्ता शामिल रहे। उन्होंने फार्मा क्षेत्र में शोध, नवाचार और नीति निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि ‘Pharma Anveshan 2026’ जैसे आयोजन न केवल छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए सीखने का मंच प्रदान करते हैं, बल्कि यह उद्योग और शिक्षा जगत के बीच की दूरी को भी कम करते हैं। इस प्रकार के प्रयास देश में फार्मेसी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X