नवरात्रि का आठवां दिन: माँ महागौरी की पूजा से मिलती है शांति और समृद्धि
नवरात्रि का आठवां दिन (महाअष्टमी) माँ दुर्गा के 8वें स्वरूप महागौरी को समर्पित है। श्वेत वर्ण, शांत स्वरूप और वृषभ (बैल) पर सवार माँ महागौरी को पवित्रता, करुणा और शांति की देवी माना जाता है। इनकी पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और आध्यात्मिक उन्नति आती है। महागौरी राहु ग्रह को नियंत्रित करती हैंनवरात्रि के आठवें दिन माँ दुर्गा के आठवें स्वरूप माँ महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। उनका स्वरूप अत्यंत शांत, सौम्य और गौर वर्ण का है, जो पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, कठोर तपस्या के कारण माँ का शरीर काला पड़ गया था, जिसे भगवान शिव ने गंगाजल से शुद्ध कर गौर वर्ण प्रदान किया। इसी कारण उन्हें महागौरी कहा जाता है।
माँ महागौरी की पूजा करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि तथा शांति आती है। यह दिन विशेष रूप से कन्या पूजन के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
🙏 पूजा विधि
सफेद वस्त्र धारण करें
माँ को सफेद फूल अर्पित करें
नारियल और मिठाई का भोग लगाएं
दीप-धूप जलाकर आरती करें
🔱 मंत्र
ॐ देवी महागौर्यै नमः॥