Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

मंडी | विजय मेमोरियल कॉलेज बरसू में विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, टीबी मुक्त भारत का लिया संकल्प

Updated on Tuesday, March 24, 2026 14:49 PM IST

स्वास्थ्य विभाग ने छात्रों को टीबी के लक्षण, बचाव और मुफ्त इलाज की दी जानकारी, प्रतियोगिताओं के जरिए बढ़ाई जागरूकता

मंडी, 24 मार्च 2026: मंडी जिले के रत्ती स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत विजय मेमोरियल कॉलेज बरसू में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंड चिकित्सा अधिकारी रत्ती डॉ. पीयूष वैद्यया के सौजन्य से कॉलेज समन्वयक मैडम भारती गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान खंड स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चन्देल ने छात्रों को क्षय रोग (टीबी) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन यह गुर्दे, रीढ़, त्वचा और मस्तिष्क पर भी असर डाल सकती है। उन्होंने छात्रों को टीबी के लक्षणों जैसे लगातार खांसी, बलगम में खून, शाम को बुखार, पसीना आना, वजन कम होना और सीने में दर्द के बारे में जागरूक किया।

चन्देल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रत्ती क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों में नियमित रूप से कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनमें छाती के एक्स-रे और अन्य आधुनिक जांच जैसे CBNAAT और TruNat टेस्ट के माध्यम से मरीजों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और डॉट्स (DOTS) उपचार के जरिए टीबी पूरी तरह ठीक की जा सकती है।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को मुफ्त जांच और दवाइयों के साथ-साथ ‘निक्षय पोषण योजना’ के तहत हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार हो सके।

कार्यक्रम में एसटीएस सुमित कुमार ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सामुदायिक भागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों की मदद करने की अपील की।

इस अवसर पर कॉलेज में भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सुनीता ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय और चांदनी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चन्देल ने उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को टीबी मुक्त भारत अभियान की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कॉलेज स्टाफ, आशा कार्यकर्ता और लगभग 200 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


अधिक खबरों और अपडेट्स के लिए विजिट करें — www.datelinedharamshala.com

Facebook | Instagram | YouTube | WhatsApp Channel | X | Telegram

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X