• नशे के व्यापारियों के खिलाफ सख्ती से कार्य किया जाएगा
• प्रशासन और पुलिस को कार्यवाही के लिए बधाई
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि भाजपा नशे के व्यापारियों के सख्त खिलाफ है और इसके पूर्ण रूप से रोकने के लिए हम कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हमने प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी और उसमें निर्णय लिया गया था कि नशे के व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, इस निर्णय को हमने धरातल पर भी उतारा और नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा एक्शन जनता के समक्ष भी आ रही है।
बिलासपुर में डियारा सेक्टर, समिति हाल के समीप पुलिस द्वारा 9.48 ग्राम हेरोइन एवं चिट्टा पकड़ा गया, इस कार्यवाही के लिए मैं प्रशासन और पुलिस महकमे को बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रशासन और सख्ती से चिट्टे के व्यापारियों के खिलाफ काम करेगा। भाजपा जो वादा करती है वह निभाती भी है और जो हमने जनता से वादा किया है उसे 100% निभाएंगे।
भाजपा संकल्पित रुप से नशे के व्यापारियों के खिलाफ कार्य कर रही है और करती रहेगी। जहां-जहां नशे का व्यापार होगा वहां प्रशासन और पुलिस द्वारा सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।
हम नशा मुक्त बिलासपुर के लक्ष्य से कार्य कर रहे हैं और इस लक्ष्य को हासिल करने में हम बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे , युवा शक्ति देश का भविष्य है और युवा शक्ति को इस बीमारी से बचाने के लिए हम संकल्पित रूप से काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि पिछले कल हमने मुख्यमंत्री जी के समक्ष भी प्लानिंग समिति की बैठक में इस विषय को उठाया है और माननीय मुख्यमंत्री ने हमें पूर्ण रूप से आश्वासन दिया है कि नशे के खिलाफ सरकार कटिबद्ध रूप से कार्य करेगी।