Majheen डिग्री कॉलेज के वार्षिक समारोह में शामिल हुए विधायक संजय रतन
ज्वालामुखी, 13 मार्च 2026: ज्वालामुखी के विधायक Sanjay Rattan ने Majheen Degree College के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन, अध्यापकगण, छात्र-छात्राओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, गीत और नाटकों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विधायक Sanjay Rattan ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की आधारशिला है और युवा पीढ़ी को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।
संजय रतन ने कहा कि आज के समय में बच्चों की प्रतिस्पर्धा न केवल सहपाठियों से है अपितु वैश्विक स्तर पर पढ़ने वाले बच्चों से है। आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारण करना अति आवश्यक है ताकि पूरी लगन और तन्मयता के साथ आगे बढ़ा जा सके।
विधायक ने कहा कि विद्यार्थी देश के वर्तमान और भविष्य के आधार हैं, उनके उत्थान के लिए सरकार के साथ साथ समाज को भी हर संभव प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई काम कठिन नहीं होता तथा अपनी लग्न ओर मेहनत से हर विद्यार्थी कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। उन्होंने छात्रों को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव किसी भी संस्थान के आत्म अवलोकन का समय होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सवों में छात्रों की प्रतिभा दिखाई देती है और इसमें निखार आता है। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों का आत्म विश्वास बढ़ता है जो भविष्य में इनके काम आता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें हिमाचली लोकनृत्य, समूह गीत और नाट्य प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। इस अवसर पर विधायक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कॉलेज प्रबंधन ने विधायक Sanjay Rattan का समारोह में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया और कॉलेज की गतिविधियों तथा उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी।
समारोह में कॉलेज के प्राचार्य श्री मति सारिका , अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।