खंड चिकित्सा अधिकारी रत्ती डॉक्टर पीयूष वैद्यया के सौजन्य से अभिलाषी फार्मेसी कॉलेज नेरचौक में कॉलेज के प्रिंसिपल राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डॉ नर्बदा चैयरमैन नगर परिषद नेरचौक उपस्थित रही।
इस दिवस पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चन्देल ने फार्मेसी कॉलेज की लड़कियों को महिला दिवस के महत्व के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया कि जिस तरह एक टायर से गाड़ी नही चल सकती उसी तरहा नारी के साथ के विना घर परिवार व समाज भी नही चल सकता इसलिए हमें नारी का सम्मान करना चाहिए और जो समाज मे भेद भाव है उसे मिटाना होगा तभी हम समाज और देश की उन्नति कर सकते है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने आज बेटियों और महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत से कार्यक्रम और योजनाएं चलाई है जैसे बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, बालिका समृद्धि योजना,प्रधानमंत्री मातृ बन्दना योजना, जननी सुरक्षा योजना, इंदिरागांधी बालिका सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और इन योजना और कार्यक्रमों का लाभ उठाने और लोगो को जागरूक करने की सलाह दी।
इस दिवस पर कॉलेज की लड़कियों ने नाटी, गिद्धा, आदि कार्यक्रम भी किए गए इस दिवस पर फार्मेसी कॉलेज की 116 लड़कियों का हीमोग्लोबिन टेस्ट किए गए और जिसमे से 7 लड़कियों का हीमोग्लोबिन नार्मल मात्रा से कम आया । इस अवसर पर कॉलेज की लड़कियों को व्यक्तिगत स्वच्छता रखने, संतुलित आहार लेने की सलाह दी।
चन्देल ने बताया कि यदि किसी महिला से किसी प्रकार की अहिंसा होती है तो 181 महिला हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकते है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ नर्बदा ने लड़का लड़की में भेदभाव खत्म करना, महिलाओं और लड़कियों को इज्जत देना और महिलाओं के अधिकारों के बारे में लोगो को जागरूक करने की सलाह दी। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शशी , चंद्र कांता, अंजना कुमारी कॉलेज के अध्यापक डॉ नीलम , स्वाति, प्रताप सिंह, प्रीति, सौम्या, शिवाली, शिवानी,आशा कार्यकर्ता व कॉलेज की लगभग 200 लड़कियां उपस्थित थी।