भारतीय सनातन परम्परा के अभिन्न अंग योग से अब सारा विश्व परिचित है। योग से शरीर, मन और आत्मा से होकर परम तत्व का सफर तय होता है। भारत की नई पीढ़ी में योग के संस्कार डालने में हिमाचल प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन भी अहम भूमिका निभा रही है।
एसोसिएशन की जिला कांगड़ा की इकाई हिमाचल प्रदेश के एचपी सोसाइटीज एक्ट 2006 के तहत पंजीकृत है और भारत सरकार के यूथ अफेयर्स एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है।
इ इसी संस्था की तरफ से अस्मिता वूमेन्स योगासन लीग 2025-26 का आयोजन स्वर सागर संगीत अकादमी, कांगड़ा में इस रविवार, दिनांक 8 मार्च 2026 को किया जा रहा है।
अब भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा योग को स्पोर्ट्स का दर्जा दे दिया गया है। जिला कांगड़ा के अध्यक्ष रामतीर्थ शर्मा जी एवं उनकी पूरी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जुटी हुई है।