Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

ऊना | भाजपा की कार्यसमिति बैठक में लोकसभा चुनावों का रोडमैप होगा तैयार : कश्यप

Updated on Friday, February 03, 2023 15:48 PM IST

• अगर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता होगी तो भाजपा उसे बर्दाश्त नहीं करेगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने ऊना जिला में होने जा रही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का जायजा लेते हुए कहा कि 16 और 17 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में संपन्न हुई थी और उसके बाद 3,4 और 5 फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऊना में होने जा रही है यह पहली बार है कि ऊना जिला के कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर , पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त होने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक शाम 6 बजे होगी, 4 फरवरी को प्रदेश पदाधिकारी बैठक के उपरांत कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ होगी जिस का समापन 5 फरवरी को होगा।

बैठक में कई संगठनात्मक विषयों के बारे में चर्चा होगी और केंद्र एवं प्रदेश की राजनीतिक परिस्थिति के बारे में भी विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी, भाजपा लोकसभा की तैयारियों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रही है।
इन सभी विषयों को लेकर एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।

बैठक में डाटा प्रबंधन व बूथ सशक्तिकरण और लोक सभा प्रवास कार्यक्रमों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिस प्रकार से बदला बदली की भावना से कार्य कर रही है और जब से कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई है तब से प्रदेश में 619 कार्यालयों को बंद कर दिया गया, डीजल पर 3 रुपए वैट बढ़ाकर महंगाई का बोझ आम जनता पर डाला गया और खाने के तेल में भी बढ़ोतरी की गई इन सभी विषयों को भी राजनीतिक प्रस्ताव में लाया जाएगा।
कुल मिलाकर भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर एक सुदृढ़ रोडमैप तैयार करने जा रही है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित राजनीतिक दल है और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेती है इसी कड़ी में कल भाजपा ने चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित भी किया है और अभी प्रत्येक स्तर पर समीक्षा चल रही है और आने वाले समय में और निष्कासन भी हो सकते हैं।
यह विषय पार्टी के सामने आया कि पार्टी के कुछ नेताओं ने पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ 2022 विधानसभा चुनावों में काम किया था जिसको लेकर भाजपा ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
अगर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता होगी तो भाजपा उसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X