Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

राष्ट्रीय

More News

बेंगलुरु | रक्षा मंत्री और उनके फ्रांसीसी समकक्ष बेंगलुरु में आयोजित होने वाले छठे वार्षिक रक्षा संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे

Updated on Sunday, February 15, 2026 20:29 PM IST

रक्षा मंत्री और उनके फ्रांसीसी समकक्ष बेंगलुरु में आयोजित होने वाले छठे वार्षिक रक्षा संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 17 फरवरी, 2026 को कर्नाटक के बेंगलुरु में फ्रांस की सशस्त्र सेना और वयोवृद्ध मामलों की मंत्री सुश्री कैथरीन वाउटरिन के साथ छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की जाएगी जिसमें औद्योगिक सहयोग के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस बैठक के दौरान, रक्षा सहयोग समझौते को अगले 10 वर्षों के लिए नवीनीकृत किए जाने की उम्मीद है, साथ ही दोनों रक्षा मंत्रियों की उपस्थिति में हैमर मिसाइलों के निर्माण के लिए संयुक्त उद्यम पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने की भी संभावना है। भारतीय सेना और फ्रांसीसी थल सेना प्रतिष्ठानों में अधिकारियों की पारस्परिक तैनाती के संबंध में भी घोषणा होने की उम्मीद है।

दोनों मंत्रियों के कर्नाटक के वेमागल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुअल मैक्रॉन द्वारा टाटा एयरबस के एच125 लाइट यूटिलिटी हेलि‍कॉप्टर के अंतिम असेंबली के वर्चुअल उद्घाटन को भी देखने की उम्मीद है।

रक्षा क्षेत्र परंपरागत रूप से दोनों देशों के बीच संबंधों का एक महत्वपूर्ण आधार रहा है। 2024-2025 में कई उच्चस्तरीय आदान-प्रदानों के माध्यम से मजबूत और स्थायी द्विपक्षीय संबंध स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुए। प्रधानमंत्री मोदी जुलाई 2023 में बैस्टिल दिवस परेड में विशिष्ट अतिथि थे, जिसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस परेड 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

हाल ही में हुए भारत-यूरोपीय संघ सुरक्षा एवं रक्षा साझेदारी समझौते ने यूरोपीय देशों के साथ सामूहिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सैन्य सहयोग में लगातार वृद्धि हो रही है। भारत और फ्रांस नियमित रूप से तीन प्रमुख अभ्यास कर रहे हैं - सेना के साथ ‘शक्ति अभ्यास’, नौसेना के साथ ‘वरुण अभ्यास’ और वायु सेना के साथ ‘गरुड़ अभ्यास’, साथ ही कई अन्य अवसर के अनुसार अभ्यास भी।

12 अक्टूबर, 2025 को फ्रांस की रक्षा मंत्री बनने के बाद सुश्री कैथरीन वाउटरिन की भारत की यह पहली यात्रा होगी। भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग की समीक्षा और मार्गदर्शन के लिए आयोजित एक संरचित मंत्रिस्तरीय द्विपक्षीय बैठक है। इस बैठक का 5वां संस्करण 11-13 अक्टूबर, 2023 को फ्रांस में आयोजित किया गया था।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X