Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | महाशिवरात्रि मेला के लिए आयोजित हुई बैठक

Updated on Saturday, February 14, 2026 07:23 AM IST

महाशिवरात्रि मेला के लिए आयोजित हुई बैठक

प्रागपुर, श्री काली नाथ कालेश्वर मंदिर न्यास, प्रागपुर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 2026 और महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों को लेकर आज खंड विकास अधिकारी प्रागपुर के कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंदिर अधिकारी एवं नायब तहसीलदार प्रागपुर बलविंदर सिंह पठानिया ने की। बैठक में मंदिर न्यास के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान मंदिर अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि मेला 14 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक श्रद्धा से मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंच तीर्थी क्षेत्र में महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर एवं पंच तीर्थी क्षेत्र की आकर्षक सजावट की जाएगी तथा श्रद्धालुओं के स्नान एवं सुविधा हेतु प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के दौरान लंगर आयोजन हेतु इच्छुक श्रद्धालुओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें नियमानुसार प्रशासनिक अनुमति प्रदान की जाएगी। साथ ही श्री कालेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में अतिरिक्त डस्टबिन लगाने तथा स्नान के उपरांत कपड़े रखने के लिए बड़े डस्टबिन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंदिर में कार्यरत चौकीदार एवं सफाई कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि पर भी चर्चा की गई, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति व्यक्त की।

बैठक में हवन कुंड पर छत निर्माण, सीसीटीवी कैमरे लगाने, शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे विकासात्मक कार्यों पर भी निर्णय लिए गए। सभी कार्यों को बजट प्रावधान के अनुरूप करने पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त मंदिर के सालाना बजट निर्माण पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले चढ़ावे की सामग्री का रिकॉर्ड रखने एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए एक मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति करने का भी निर्णय लिया गया।

अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी संबंधित विभागों एवं मंदिर न्यास सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेलों को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रागपुर अशोक कुमार,खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग निरीक्षक संजय कुमार ,एसएचओ रक्कड किशन चंद व गैर सरकारी सदस्य अंजना ,श्याम लाल ,पवन कुमार, कल्पना वर्मा, धर्मपाल , हेमराज और जग्गा सिंह सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X