Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | राजेश धर्माणी ने हिमुडा निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की

Updated on Monday, February 09, 2026 16:59 PM IST

राजेश धर्माणी ने हिमुडा निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमुडा की निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में नियोजित टाउनशिप के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा और बढ़ती आवासीय मांग को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा महत्त्वाकांक्षी टाउनशिप परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। बैठक में सोलन ज़िला के बद्दी के शीतलपुर में प्रस्तावित हिम चण्डीगढ़ टाउनशिप, पच्छाद के मोरनी हिल्स और कांगड़ा एयरपोर्ट के निकट लुंज में प्रस्तावित नई टाउनशिप में 5 करोड़ रुपये के प्रारम्भिक प्रावधान के साथ विभिन्न गतिविधियां शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की गई।

उन्होंने कहा की शिमला के निकट जाठिया देवी में प्रथम चरण में हिमुडा 21 बीघा भूमि में लगभग 1 हज़ार 327 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 919 आवासीय यूनिट तैयार करेगी। उन्होंने कहा की इससे शिमला को भीड़-भाड़ की समस्या से निजात दिलवाने में सहायता मिलेगी और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में ओलम्पिक/एशियन गेम्स पदक विजेताओं, गैलेन्टरी अवॉर्ड विनर्स और चिल्ड्रन ब्रेवरी अवॉर्डीस के लिए हिमुडा द्वारा आवासीय प्लॉट और फ्लैट के लिए विशेष कोटा रखा जाएगा।

बैठक में ज़िला बिलासपुर के घुमारवीं में लगभग 7.69 करोड़ रुपये की लागत से 17 दुकानों एवं 2 हॉल के साथ एग्ज़िक्यूटिव इंजीनियर के कार्यालय के एक व्यावसायिक परिसर का निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई।

निदेशक मंडल द्वारा ज़िला कांगड़ा के श्री ज्वाला जी शक्ति विहार कलोनी में 18.61 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 125 कनाल भूमि पर 130 प्लॉट और कमशर््िायल स्पेस विकसित करने को स्वीकृति प्रदान की गई।

निदेशक मंडल ने हिमुडा द्वारा अलॉटमेंट लैटर जारी होने के 45 दिनों के भीतर एक मुश्त पेमंेट करने पर अलॉटी को 5 प्रतिशत छूट प्रदान करने पर स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में भूमि मालिकों की अनुमति से लैंड पुलिंग पॉलिसी के माध्यम से भूमि अधिग्रहण कर नई कॉलोनी को विकसित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

निदेशक मंडल द्वारा सरकारी आवासों और परिसंपत्तियों के रख-रखाव एवं विकास के लिए बाय-बैक पॉलिसी और रिडवेल्पमेंट पॉलिसी को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव डॉ. सुरिन्द्र कुमार वशिष्ट, निदेशक मंडल के गैर-सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X