Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | बजट 2026 युवाओं को बोझ नहीं, भारत की सबसे बड़ी पूंजी मानता है : राजेश ठाकुर

Updated on Thursday, February 05, 2026 16:35 PM IST

बजट 2026 युवाओं को बोझ नहीं, भारत की सबसे बड़ी पूंजी मानता है : राजेश ठाकुर

डिग्री से आगे बढ़कर स्किल, रोजगार और उद्यमिता पर फोकस—युवा शक्ति बनेगी विकसित भारत की आधारशिला

बद्दी/सोलन। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आईईसी यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश में आयोजित युवा बजट सम्मेलन में युवाओं के बीच अपने विचार साझा करते हुए कहा कि बजट 2026 पूरी तरह युवा केंद्रित बजट है, जो भारत की जनसंख्या संरचना और युवा शक्ति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और आने वाले 25 वर्षों में वैश्विक विकास की दिशा भारत के युवाओं से तय होगी।

राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत की माध्य आयु लगभग 29 वर्ष है, जबकि चीन की 39 वर्ष और यूरोप की 44 वर्ष है। यह भारत के लिए एक बड़ा अवसर है। बजट 2026 इस सच्चाई को स्वीकार करता है और युवाओं को समस्या नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी पूंजी के रूप में देखता है।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष लगभग 1.5 से 1.6 करोड़ युवा रोजगार बाजार में प्रवेश करते हैं, लेकिन लंबे समय तक शिक्षा, कौशल और रोजगार के बीच समन्वय की कमी रही। डिग्री होने के बावजूद कौशल की कमी और कौशल होने पर भी स्थिर आय का अभाव एक बड़ी चुनौती थी। बजट 2026 इस अंतर को समाप्त करने की दिशा में ठोस रणनीति प्रस्तुत करता है।

राजेश ठाकुर ने कहा कि बजट में पहली बार Education → Skill → Employment → Entrepreneurship की पूरी श्रृंखला को एक नीति ढांचे में जोड़ा गया है। यह दृष्टिकोण युवाओं को केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि अवसर निर्माण करने वाला बनाएगा।

उन्होंने कहा कि विभिन्न सर्वे बताते हैं कि देश के केवल 45 से 50 प्रतिशत ग्रेजुएट ही जॉब-रेडी हैं और उद्योग जगत की सबसे बड़ी शिकायत रही है कि छात्र पढ़े-लिखे तो हैं, लेकिन काम के लिए तैयार नहीं। बजट 2026 इस चुनौती को स्वीकार करते हुए स्किल डेवलपमेंट, उद्योग–शिक्षा समन्वय, डिजिटल लर्निंग और रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर विशेष जोर देता है।

राजेश ठाकुर ने कहा कि यह बजट युवाओं को नई दिशा, नए अवसर और नया आत्मविश्वास देने वाला है तथा विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवा शक्ति सबसे बड़ी भूमिका निभाएगी।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X