गणतंत्र दिवस 2026: क्षेत्रीय स्तर पर राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का समापन
राष्ट्रीय बाल भवन, नई दिल्ली में होने वाले ग्रैंड फिनाले में 16 चयनित टीमें प्रस्तुति देंगी
गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का क्षेत्रीय स्तर पर समापन हो चुका है। 24 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल भवन में होने वाले ग्रैंड फिनाले में प्रदर्शन करने के लिए 16 टीमों का चयन किया गया है। ब्रास बैंड बॉयज, ब्रास बैंड गर्ल्स, पाइप बैंड बॉयज और पाइप बैंड गर्ल्स श्रेणियों में प्रत्येक क्षेत्र (पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण) से चार-चार टीमें ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देश भर के स्कूली बच्चों में देशभक्ति और एकता की भावना को जागृत करना है।