Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | ट्राइबल गेम्स-2026 के लिए ट्रायल बिलासपुर में 19 जनवरी को

Updated on Saturday, January 17, 2026 17:10 PM IST

ट्राइबल गेम्स-2026 के लिए ट्रायल बिलासपुर में 19 जनवरी को
एथलेटिक्स, स्विमिंग, भारोत्तोलन, कुश्ती, हॉकी एवं फुटबॉल के लिए होंगे ट्रायल

धर्मशाला, 17 जनवरी : अतिरिक्त निदेशक, युवा सेवा एवं खेल, हिमाचल प्रदेश हितेश आज़ाद ने जानकारी दी है कि कि युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 जोकि छतीसगढ़ में 14 फरवरी, 2026 से प्रस्तावित हैं के लिए हिमाचल प्रदेश के जन-जातीय खिलाड़ियों की एथलेटिक्स, स्वीमिंग, भारोतोलन, कुश्ती, हॉकी एवं फुटबॉल के महिला एवं पुरुषों की खेल स्पर्धाओं की टीमों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रस्तावित खेलों में से एथलेटिक्स महिला एवं पुरुष, तीरंदाजी (रिकर्व एवं कम्पाउंड) महिला एवं पुरुष तथा फुटबॉल महिला एवं पुरुष खेलों के ट्रायल जिला खेल कार्यालय, लुहणू ग्राउंड, बिलासपुर में 19 जनवरी 2026 को आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रायल हेतु खिलाड़ियों का पंजीकरण प्रातः 10 बजे से आरम्भ होगा। सभी इच्छुक खिलाड़ी अपना हिमाचली प्रमाण पत्र, जन-जातीय प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित परीक्षण केंद्र कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त अन्य खेलों स्वीमिंग, भारोत्तोलन, कुश्ती, हॉकी के ट्रायल पूर्व निर्धारित स्थान इंदिरा स्टेडियम ऊना में ही निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित किए जाएंगे। उक्त ट्रायल में भाग लेने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा कोई टीएडीए देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए ऊना के ट्रायल लिए दूरभाष नंबर 98160-96296, 98168-72218 तथा बिलासपुर के ट्रायल लिए 94184-85260 पर संपर्क किया जा सकता है।

सड़क सुरक्षा को लेकर फिल्म महोत्सव का आयोजन, नागरिकों से भागीदारी की अपील
चयनित प्रविष्ठियों को मिलेगा 25-25 हजार का पुरस्कार

धर्मशाला, 17 जनवरी : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी परिवहन निदेशालय, लीड एजेंसी/रोड सेफ्टी सेल, हिमाचल प्रदेश द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा, फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रचनात्मक माध्यमों, विशेषकर शॉर्ट फिल्म या वीडियो के जरिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
यह अभियान 10 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा। इसमें 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। प्रतिभागी हिन्दी या अंग्रेज़ी भाषा में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर शॉर्ट वीडियो बनाकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।
अभियान की विस्तृत शर्तें एवं दिशा-निर्देश रोड सेफ्टी सेल की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। वीडियो सबमिशन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम के तहत गूगल फॉर्म के जरिए वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं, जबकि ई-मेल departmentoftransporthp@gmail.com अथवा सीधे परिवहन निदेशालय, रोड सेफ्टी सेल, शिमला में भी प्रविष्टि जमा कराई जा सकती है। 18 से 25 वर्ष, 25 से 32 वर्ष, 32 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से ऊपर के आयुवर्ग के प्रतिभागियों की चयनित उत्कृष्ट फिल्म को 25-25 हजार रुपये तथा ट्रॉफी के साथ प्रमाण पत्र जबकि 20 चयनित प्रतिभागियों को 5-5 हजार रुपये तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए जायेंगे। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जायेंगे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X