Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस राज में HRTC पेंशनर त्रस्त, त्योहार भी बिना पेंशन के मनाने को मजबूर : अजय राणा

Updated on Friday, January 16, 2026 13:00 PM IST

कांग्रेस राज में HRTC पेंशनर त्रस्त, त्योहार भी बिना पेंशन के मनाने को मजबूर : अजय राणा

पेंशन भुगतान में भेदभाव और वादाखिलाफी ने सरकार की संवेदनहीनता उजागर की

मंडी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर सबसे अधिक परेशान हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) पेंशनर कल्याण संगठन की मंडी इकाई द्वारा उठाई गई आवाज़ सरकार की नाकामी और भेदभावपूर्ण रवैये को साफ उजागर करती है।

अजय राणा ने कहा कि मंडी में आयोजित बैठक में 80 से अधिक पेंशनरों की मौजूदगी और उनका आक्रोश इस बात का प्रमाण है कि सरकार ने पेंशनरों के साथ किए गए वादों को तोड़ा है। दिसंबर माह की पेंशन केवल 65 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को जारी करना और शेष हजारों पेंशनरों को भुगतान से वंचित रखना घोर अन्याय है, जबकि प्रबंधन के साथ सभी पेंशनरों को एक साथ भुगतान करने की सहमति बनी थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की इस नीति के कारण हजारों HRTC पेंशनरों को नववर्ष, लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे महत्वपूर्ण त्योहार बिना पेंशन के मनाने पड़े। यह न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक पीड़ा भी है, जिसकी जिम्मेदार सीधे तौर पर सरकार और निगम प्रबंधन हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री स्वयं वित्त विभाग संभाल रहे हैं और समय पर पेंशन देने की बात करते हैं, तो फिर भुगतान क्यों नहीं हो रहा? सरकार की कथनी और करनी में साफ अंतर नजर आ रहा है।

अजय राणा ने पेंशनरों की प्रमुख मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की वृद्धि और उसके बकाया एरियर का तत्काल भुगतान किया जाए, HRTC पेंशनरों के लिए हर माह 24–25 करोड़ रुपये की राशि अलग से चिन्हित की जाए तथा लंबित चिकित्सा बिलों का तुरंत निपटारा किया जाए।

उन्होंने कहा कि बजट की कमी का बहाना बनाकर हर महीने पेंशनरों को संकट में डालना अस्वीकार्य है। कांग्रेस सरकार को घुमारवीं में ‘पेंशन दिवस’ पर की गई घोषणाओं को तुरंत धरातल पर उतारना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी HRTC पेंशनरों के हक की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो भाजपा इस मुद्दे को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाएगी।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X