Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | तीन दिन की विशेष राजस्व अदालतों में तकसीम के 58 मामलों का निपटारा : अपूर्व देवगन

Updated on Saturday, January 10, 2026 16:42 PM IST

तीन दिन की विशेष राजस्व अदालतों में तकसीम के 58 मामलों का निपटारा : अपूर्व देवगन
जिले में मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुरूप साप्ताहिक सुनवाई व्यवस्था लागू

मंडी, 10 जनवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशों की अनुपालना करते हुए इस सप्ताह मंगलवार, बुधवार और वीरवार को जिले भर में आयोजित विशेष राजस्व अदालतों में तकसीम (हुकमी व खानगी) के 58 मामलों का निपटारा किया गया। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में वर्चुअल माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में इन मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई।

उन्होंने बताया कि जिले की 48 तहसीलों व उपतहसीलों में इस अवधि के दौरान नायब तहसीलदार चच्योट ने 8, तहसीलदार बल्ह ने 7, जबकि तहसीलदार बलद्वाड़ा और नायब तहसीलदार बगसाड़ ने 6-6 मामलों का निपटारा किया। पहली अप्रैल से 31 दिसम्बर तक जिले में तकसीम के 1850 और निशानदेही के 3085 मामलों का समाधान किया जा चुका है, जो राजस्व मामलों के निस्तारण में उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है।

उपायुक्त ने सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि निर्धारित तीन दिनों में सुनवाई व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुरूप जिले में राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार के निर्णय के तहत अब जिले में प्रत्येक माह तकसीम मामलों की 12 दिन सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी और शनिवार को जिला स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। दुरुस्ती से संबंधित सभी लंबित राजस्व मामलों को 31 मार्च, 2026 तक निपटाने का लक्ष्य तय किया गया है और सभी अधिकारी प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।

बैठक में एडीएम डॉ मदन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X