Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दुनिया

More News

व्यापार | इंडसफूड 2026 वैश्विक खाद्य व्यापार में भारत के बढ़ते नेतृत्व को प्रदर्शित करेगा

Updated on Thursday, January 08, 2026 04:49 AM IST

भारत-यूएई फूड कॉरिडोर लॉन्‍च किया जाएगा; एपीईडीए की 'भारती पहल' एग्री-फूड स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगी

भारत की प्रमुख वैश्विक खाद्य एवं पेय पदार्थ (एफ एंड बी) सोर्सिंग प्रदर्शनी, इंडसफूड 2026 का 9वां संस्करण 8 से 10 जनवरी 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं में एक विश्वसनीय और प्रतिस्पर्धी भागीदार के रूप में भारत की स्थिति को और सुदृढ़ करना है।

एशिया के प्रमुख खाद्य एवं पेय व्यापार मेले के रूप में ब्रांडेड, इंडसफूड 2026 अग्रणी भारतीय खाद्य उत्पादकों, अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के अग्रणी व्‍यक्तियों और वैश्विक संस्थानों को एक ही मंच पर एक साथ लाएगा ताकि व्यापार सहयोग, द्विपक्षीय जुड़ाव और दीर्घकालिक साझेदारी को सुविधाजनक बनाया जा सके।

इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान करेंगे, जो भारत के खाद्य प्रसंस्करण इकोसिस्‍टम को सुदृढ़ करने, निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और भारतीय खाद्य उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार पहुंच का विस्तार करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इंडसफूड 2026 का एक प्रमुख आकर्षण अबू धाबी फूड हब द्वारा शुरू की गई भारत-यूएई फूड कॉरिडोर जैसी पहलों का शुभारंभ होगा, जिसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा को बढ़ाना, आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुव्यवस्थित करना और द्विपक्षीय खाद्य व्यापार प्रवाह को गति देना है। एक अन्य महत्वपूर्ण आकर्षण सऊदी अरब के प्रदर्शक अलसलान द्वारा 75 वर्ष पूरे होने का समारोह होगा। यह सांस्कृतिक और वाणिज्यिक प्रदर्शनी सऊदी अरब की खाद्य व्यापार की दीर्घकालिक विरासत और भारत के साथ उसकी मजबूत होती साझेदारी को रेखांकित करती है।

इस प्रदर्शनी में 120 से अधिक देशों के प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें हजारों सत्यापित वैश्विक खरीदार और कई उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल शामिल हैं।

इंडसफूड 2026 में वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स के लिए समर्पित मंच भी होंगे, जिनमें डी पी वर्ल्ड द्वारा आयोजित एक विशेष 'भारत मार्ट' सत्र शामिल है। यह सत्र निर्यात अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स एकीकरण और नीति-स्तरीय संवाद पर केंद्रित होगा, जिसका उद्देश्य भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना है। पाक कला कूटनीति और सांस्कृतिक जुड़ाव के क्षेत्र में, प्रथम विश्व पाक कला विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और भारतीय शेफ, नीति निर्माता और उद्योगपति विरासत संरक्षण और नवाचार पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ आएंगे।

कौशल विकास और पाक कला नेतृत्व एक अन्य प्रमुख क्षेत्र होगा, जिसके तहत आईएफसीए के सहयोग से इंडिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर कलिनरी लीडरशिप (आईआईसीसीएल) 150 शेफ के लिए पांच दिवसीय आवासीय कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें लेवल-1 'एंबेसडर ऑफ इंडियन कुज़ीन' प्रमाणन प्रदान किया जाएगा। उच्च स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा मंत्रियों, राजदूतों, वैश्विक खरीदारों और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के लिए ताज पैलेस में आयोजित 'इंडिया ऑन ए प्लेटर'  भव्‍य डिनर शामिल होगा।

इस प्रदर्शनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले टेस्टिंग और इनोवेशन प्‍लेटफॉर्म्स का भी आयोजन किया जाएगा, जिनमें साइप्रस द्वारा पनीर और वाइन टेस्टिंग जैसे विशेष सत्र और एपीडा की 'भारती पहल' शामिल हैं। इसके तहत शार्क टैंक शैली के पिच सत्रों के माध्यम से भारत के नवोन्मेषी एग्री-फूड स्टार्टअप्स को वैश्विक खरीदारों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। एफआईएफआई, एफएचआरएआई और केएसबीए जैसे उद्योग निकायों के साथ सुनियोजित सहयोग से ज्ञान का आदान-प्रदान, नेटवर्किंग और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

इंडसफूड 2026 में कई उच्च स्तरीय वैश्विक प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी की जाएगी। इनमें तुर्की के व्यापार संघ के नेता, वर्ल्डशेफ्स के अध्यक्ष शेफ एंडी कर्टबर्ट और एशिया कंटीनेंटल के निदेशक शेफ विलमेंट लियोंग, साथ ही वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और प्रमुख सुपरमार्केट श्रृंखलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले फिजी के खुदरा खरीदार शामिल हैं।

सुरक्षित, ट्रैसिएबल, टिकाऊ और नैतिक रूप से प्राप्त खाद्य पदार्थों की वैश्विक मांग में वृद्धि के साथ, इंडसफूड 2026 भारतीय उत्पादकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करेगा। नवाचार, स्थिरता, मूल्यवर्धित खाद्य प्रसंस्करण और निर्यात-आधारित विकास पर विशेष ध्यान देने के साथ, यह आयोजन भारत के खाद्य व्यापार विस्तार के अगले चरण के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा, जिससे सहयोग, निवेश और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के नए द्वार खुलेंगे।

Have something to say? Post your comment
भारत में स्टारलिंक की लॉन्चिंग पर एलन मस्क के सवाल, मुकेश अंबानी को लेकर की टिप्पणी

बहस : भारत में स्टारलिंक की लॉन्चिंग पर एलन मस्क के सवाल, मुकेश अंबानी को लेकर की टिप्पणी

​यूएन महासभा में भारत का दो-टूक रुख: सीमा पार आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’, संयुक्त राष्ट्र में सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने उठाया मुद्दा

​न्यूयॉर्क : ​यूएन महासभा में भारत का दो-टूक रुख: सीमा पार आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’, संयुक्त राष्ट्र में सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने उठाया मुद्दा

 फ्लाई दुबई की उड़ान की ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग, कॉकपिट घटना में भारतीय कप्तान घायल

दुबई : फ्लाई दुबई की उड़ान की ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग, कॉकपिट घटना में भारतीय कप्तान घायल

डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

मुलाकात : डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

नई दिल्ली : 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

जर्मन चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

बातचीत : जर्मन चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

बिश्केक : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री की रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक

बिश्केक : प्रधानमंत्री की रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

टोक्यो : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

वार्ता : भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

X