Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं के लिए 5 करोड़ रुपये से बनेगा छात्रावास : आरएस बाली

Updated on Wednesday, January 07, 2026 16:26 PM IST

टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं के लिए 5 करोड़ रुपये से बनेगा छात्रावास : आरएस बाली

टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज का शुभारम्भ होना बड़ी उपलब्धि : आरएस बाली

6 जनवरी, कांगड़ा (टांडा)। विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली का टांडा मेडिकल कालेज में नर्सिंग कॉलेज शुरू होने का सपना आज सच हुआ टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग का प्रथम बैच शुरू हो चुका है इसके लिए आप सभी को बधाई यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने मेडिकल कॉलेज टांडा के डी.सी.सी कॉन्क्सस 2025 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे।

यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि का प्रधानाचार्य डॉक्टर मिलाप शर्मा, अन्य डॉक्टर और प्रशिक्षु डॉक्टरों ने पुष्प देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। प्रशिक्षु डॉक्टरों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन के दौरान समस्त प्रशासन और प्रशिक्षु डॉक्टरों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने संबोधन के दौरान विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली को याद करते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज टांडा विकास पुरुष की सोच थी जिसके फल स्वरुप यह मेडिकल कॉलेज प्रदेश का अग्रणी मेडिकल कॉलेज बना और आज यहां हजारों लोग दूर-दूर से अपना इलाज करवाने आते हैं।

उन्होंने कहा टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज स्थापित करना विकास पुरुष का सपना था जो आज पूरा हुआ है यह कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यहां नर्सिंग का प्रथम बैच शुरू हो गया है। उन्होंने कहा इस कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी शुरू हुई है जिसका लाभ यहां आने वाले हजारों मरीजों को हो रहा है। उन्होंने कहा यह मेडिकल कॉलेज हिमाचल प्रदेश का अग्रणी मेडिकल संस्थान है यहां पर एम्स जैसी सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध हो रही हैं।

उन्होंने मेडिकल कॉलेज में आने वाले प्रशिक्षुओं के लिए 5 करोड रुपए की लागत से एम्स जैसी सुविधाओं से परिपूर्ण बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की। उन्होंने समस्त गणमानियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व डीसीसी अध्यक्ष डॉ आर्यन विशिष्ठ ने प्रशिक्षण डॉक्टरों की समस्याओं को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित प्रधानाचार्य डाक्टर मिलाप, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा, अतिरिक्त निदेशक डॉ मेजर अवनिंद्र कुमार, विभिन्न विभागों के एचओडी, डी सी सी अध्यक्ष डॉ आर्यन विशिष्ठ, डॉक्टर, आयुष ठाकुर, स्मृति और प्रशिक्षु डॉक्टर मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X