Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर लाना सरकार का लक्ष्य: केवल सिंह पठानिया

Updated on Monday, December 29, 2025 19:15 PM IST

सिहुंवा विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

शाहपुर, 29 दिसम्बर: प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनाना प्रदेश की कांग्रेस सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। मुख्यमंत्री सहित शिक्षा मंत्री इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह विचार शाहपुर के विधायक एवं उपदृमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिहुंवा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान व्यक्त किए।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति और समाज के समग्र विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। शिक्षा से ही सशक्त व्यक्ति, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से युक्तिकरण, क्लस्टर प्रणाली तथा पहली कक्षा से अंग्रेजी शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय लिए गए हैं। इसके साथ-साथ शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों में समय-समय पर पदोन्नतियां की जा रही हैं तथा रिक्त पड़े प्रधानाचार्यों के पदों को भी भरा जा रहा है।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जिला कांगड़ा की लोक संस्कृति, लोकगीतों और लोकनृत्यों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से जुड़ी रहें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले तीन वर्षों में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों के क्षेत्र में आम जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि सिहंुवा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए शीघ्र ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहंुवा के भवन का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शाहपुर उप-मंडल कार्यालय के समीप वाॅर मेमोरियल का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसे शीघ्र ही स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की घोषणा करते हुए दो शौचालयों की मांग को भी शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X