Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | 140 वर्षों में कांग्रेस ने देश को परिवारवाद, विभाजन और तुष्टीकरण के जख्म दिए, आज भी वही मानसिकता प्रदेश को नुकसान पहुँचा रही है: डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Monday, December 29, 2025 14:48 PM IST

सेवा ही संगठन के मंत्र के साथ भाजपा जनविरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ मजबूती से खड़ी, संगठनात्मक स्तर पर संघर्ष तेज

सरकाघाट। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष पूरे होने पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आजादी का श्रेय लेने वाली कांग्रेस ने वास्तव में देश को सबसे अधिक नुकसान पहुँचाया है। मोहनदास करमचंद गांधी, लाल–बाल–पाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल और लाल बहादुर शास्त्री की कांग्रेस को नेहरू–गांधी परिवार ने समाप्त कर दिया और देश पर परिवारवाद की कांग्रेस थोप दी। आज की कांग्रेस केवल स्वार्थवाद, अवसरवाद और सत्ता बचाने की राजनीति तक सीमित रह गई है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने निहित स्वार्थों के लिए भारत माता के विभाजन जैसा महापाप किया, जिससे लाखों लोग बेघर हुए, हजारों माताओं–बहनों का सुहाग उजड़ा और देश को धर्म के आधार पर बांट दिया गया। कश्मीर समस्या को जन्म देकर कांग्रेस ने भारत के सिर पर कैंसर जैसा घाव दिया, धारा 370 और 35ए लगाकर कश्मीर को देश से अलग-थलग किया गया और इसके कारण हजारों सैनिकों को बलिदान देना पड़ा तथा लाखों कश्मीरी हिंदुओं को पलायन झेलना पड़ा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने के लिए संविधान में 70 से अधिक संशोधन किए, आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की, लाखों लोगों को जेलों में डाला और देश की सनातन संस्कृति पर आघात किया। भारत के महापुरुषों के योगदान को दबाया गया, इतिहास को तोड़–मरोड़कर प्रस्तुत किया गया और तुष्टीकरण की राजनीति के लिए भारत की संस्कृति, धर्म और जीवन मूल्यों को नीचा दिखाया गया। यही मानसिकता आज भी कांग्रेस की पहचान है, जिसका खामियाजा हिमाचल प्रदेश की जनता भुगत रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास कार्य ठप पड़े हैं। जनता की समस्याओं की अनदेखी करते हुए एक के बाद एक जनविरोधी फैसले लिए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी लगातार आवाज बुलंद कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी खोई हुई सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को पुनः स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है, जबकि कांग्रेस आज भी अतीत की गलतियों को ढकने के लिए भ्रम फैलाने में जुटी है।

इसी वैचारिक संघर्ष के तहत सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए आज सरकाघाट में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ स्थानीय जनसमस्याओं पर भी गंभीर मंथन किया गया।

डॉ. बिंदल ने बताया कि बैठक में विधायक दलीप ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, जिला प्रभारी तिलक राज, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. वंदना जगी, जिला अध्यक्ष हीरा लाल, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भुट्टो, महिला मोर्चा अध्यक्षा नीलम परमार, जिला महामंत्री ओम प्रकाश, मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर, मंडल महामंत्री, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत–अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा संगठन जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X