Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | पालमपुर विधानसभा के नगरी जॉन के 62 लोगों ने त्रिलोक कपूर की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर थामा भाजपा का दामन

Updated on Thursday, December 25, 2025 19:42 PM IST

पालमपुर विधानसभा के नगरी जॉन के 62 लोगों ने त्रिलोक कपूर की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर थामा भाजपा का दामन
अटल स्मृति वर्ष के मंच से गरजे विपिन सिंह परमार:
यह लड़ाई केवल चुनाव की नहीं, हिमाचल के सम्मान, विकास और आम आदमी के हक़ की है।

पालमपुर के गोपालपुर में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विपिन सिंह परमार ने भावनात्मक, ओजस्वी और आक्रामक अंदाज़ में केंद्र और राज्य की राजनीति, अटल जी की विरासत, देश की सुरक्षा, विकास की अवधारणा और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर विस्तृत रूप से अपनी बात रखी।

उनका भाषण केवल एक राजनीतिक वक्तव्य नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए एक स्पष्ट संदेश और संकल्प था।
सभा में पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, विनय शर्मा, गोपेश भृगु, सुरेश पठानिया, अभिमन्यु भट्ट, राजेश राणू, यशपाल वालिया, अनिश नाग, रंजना भट्ट, अशोक राणा, गुरमीत, पठानिया, संतोष चौधरी, मंगला चौधरी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और आम नागरिक उपस्थित रहे।

मंच से श्री परमार ने सबसे पहले श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुए कहा कि अटल जी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं थे, वे भारत की आत्मा की आवाज़ थे। उन्होंने हमें सिखाया कि राष्ट्र पहले होता है, राजनीति बाद में, पोखरण से परमवीर तक अटल जी का साहसिक भारत।
विपिन सिंह परमार ने कहा कि 1998 में जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने, तब भारत को कमजोर समझा जाता था, लेकिन पोखरण में परमाणु परीक्षण कर अटल जी ने दुनिया को बता दिया कि भारत अब किसी के दबाव में नहीं झुकेगा।

इसी कड़ी में उन्होंने कारगिल युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि उसी समय हिमाचल की धरती ने देश को अपना वीर सपूत कैप्टन विक्रम बत्रा दिया, जिन्होंने पहली बार शहादत का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया। विक्रम बत्रा का ‘ये दिल मांगे मोर’ आज भी हर देशभक्त के दिल में गूंजता है। अटल जी ने उस वीरता को न केवल सम्मान दिया, बल्कि देश का सिर गर्व से ऊंचा किया। परमवीर चक्र देकर उन्होंने यह साबित किया कि भारत अपने शहीदों को कभी नहीं भूलता।”
अटल जी का स्पष्ट संदेश दिया।

परमार ने त्रिलोक कपूर की पीठ थपथपाते हुए कहा कि जिस तरीके से पालमपुर में संगठन का कार्य चला हुआ है उससे पता चल रहा है कि अब पालमपुर में भाजपा की जीत को कोई नहीं रोक पाएगा।

विपिन परमार ने पार्टी ज्वाइन करने वाले सभी नए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह युग भारत का भी और भाजपा का भी माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वर्ण युग चला हुआ है और इस काल में अपने आप को पार्टी के साथ जोड़ने की भागीदारी ऐतिहासिक रहेगी।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किया कि मुझे इस बात की हमेशा खुशी होती है कि पालमपुर आज संगठन के हर कार्य में प्रथम स्थान पर आगे खड़ा रहता है और उसी का नतीजा है कि आज अटल जी की जन्म जयंती समारोह में इतनी भारी संख्या में नगरी जॉन के कार्यकर्ताओं ने इस पंडाल को सुशोभित किया है

उन्होंने परमार जी का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि आज लगभग 62 लोगों में 50 में कांग्रेस से दुखी होकर, उनके झूठी ग्रंटियों को नकारते हुए भारतीय जनता पार्टी में अपना विश्वास जताया है और 12 लोग सेवा निवृत्ति के बाद इस पार्टी से जुड़े हैं।

कपूर ने ज्वाइन करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को परमार जी की अगवाई में पका पहनाकर उनका पार्टी का पटका पहनकर स्वागत करते हुए कहा कि मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि इस पार्टी में आपका पूरी तरह से मान सम्मान होगा।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X