भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सहकारिता प्रकोष्ठ को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत प्रदेश सह-संयोजकों तथा जिला संयोजकों एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेश चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
प्रदेश सह-संयोजकों के रूप में विनय नेगी (किन्नौर), कमल चंद राणा (मंडी), सर्वजीत सिंह ठाकुर (ऊना) तथा सुरेंद्र ठाकुर (पालमपुर) को दायित्व सौंपा गया है।
जिला स्तर पर चंबा से प्रेम लाल को संयोजक एवं हेम राज को सह-संयोजक, कांगड़ा से विवेक ठाकुर को संयोजक एवं जितेंद्र कपूर को सह-संयोजक, नूरपुर से अवतार डडवाल को संयोजक एवं सुधीर शर्मा को सह-संयोजक, पालमपुर से विक्रमजीत को संयोजक एवं आशा शर्मा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
कुल्लू से देवराज त्यागी को संयोजक एवं मेहर सिंह को सह-संयोजक, मंडी से वीरेंद्र कुमार को संयोजक एवं डी.के. ठाकुर को सह-संयोजक, सुंदरनगर से हुक्म चंद ठाकुर को संयोजक एवं कमचंद को सह-संयोजक, किन्नौर से पदम सिंह नेगी को संयोजक एवं कामरूप कामटेस को सह-संयोजक बनाया गया है।
लाहौल-स्पीति से चंदन सिंह को संयोजक, हमीरपुर से राम कृष्ण को संयोजक एवं रविंद्र पटियाल को सह-संयोजक, ऊना से तरसेम लाल शर्मा को संयोजक एवं शशि किरण कंवर को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। देहरा से शंकर सिंह परमार को संयोजक एवं रजनीश गुलरिया को सह-संयोजक, बिलासपुर से हरि बल्लभ कौशल को संयोजक एवं सुरेश चंदेल को सह-संयोजक बनाया गया है।
सिरमौर से तोता राम को संयोजक एवं भूपेंद्र भंडारी को सह-संयोजक, महासू से संजीव चौहान को संयोजक एवं नानक चंद को सह-संयोजक, शिमला से धनश्याम कुमार को संयोजक एवं सुरेश शर्मा को सह-संयोजक तथा सोलन से यशपाल ठाकुर को संयोजक एवं धर्मेंद्र ठाकुर (प्रधान) को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश संयोजक नरेश चौहान ने बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त पदाधिकारी सहकारिता क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, सहकारी संस्थाओं के माध्यम से जनहित के कार्यों को गति देने तथा पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।