भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के पर्यटन प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत प्रदेश सह-संयोजकों तथा जिला संयोजकों एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चमन कपूर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
प्रदेश सह-संयोजकों के रूप में डोले राज ठाकुर, देश राज, राहुल कपूर, यशवंत सिंह, अभिषेक पठानिया, निहाल चंद ठाकुर, अनिल ठाकुर, सुरेश ठाकुर, जगदीश कंवर, चेतन शर्मा, अनिश शर्मा तथा निशांत कपिल को दायित्व सौंपा गया है।
जिला स्तर पर शिमला से प्रदीप चौहान को संयोजक एवं भरत वर्मा को सह-संयोजक, महासू से लक्की शर्मा को संयोजक एवं कुलभूषण को सह-संयोजक, सोलन से राजीव शर्मा को संयोजक एवं ओम प्रकाश ठाकुर को सह-संयोजक, बिलासपुर से विजय कुमार को संयोजक एवं अशोक सोनी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
हमीरपुर से शेर सिंह ठाकुर को संयोजक एवं मलकीत सिंह को सह-संयोजक, ऊना से राजीव शर्मा को संयोजक एवं अशोक कुमार को सह-संयोजक, सुंदरनगर से अजय शर्मा को संयोजक एवं कमल सेन को सह-संयोजक, कांगड़ा से जसवीर कौशल को संयोजक एवं शमशेर नेहरिया को सह-संयोजक बनाया गया है।
पालमपुर से वरुण खट्टर को संयोजक एवं संजय ठाकुर को सह-संयोजक, देहरा से कुन्दन शर्मा को संयोजक, नूरपुर से मोती लाल जोशी को संयोजक एवं संजीत कुमार को सह-संयोजक, कुल्लू से रोशन ठाकुर को संयोजक एवं अमित सूद को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
चंबा से अमन महेंद्रु को संयोजक एवं संजय कुमार को सह-संयोजक, किन्नौर से प्रदीप नेगी को संयोजक एवं संजय ब्राईस को सह-संयोजक तथा लाहौल-स्पीति से रवीना ठाकुर को संयोजक एवं ज्ञानलाल तथा ताशी पालजोर को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश संयोजक चमन कपूर ने बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त पदाधिकारी हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पूरे समर्पण और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन