भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के चिकित्सक प्रकोष्ठ (एलोपैथी) को और अधिक सुदृढ़ एवं संगठित करने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत जिला संयोजकों की घोषणा की गई है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश चिकित्सक प्रकोष्ठ (एलोपैथी) की प्रदेश संयोजिका डॉ. वंदना जंग्गी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
जारी सूची के अनुसार मंडी जिला से डॉ. सुनील ठाकुर, कुल्लू से डॉ. अभिलाषा, ऊना से डॉ. हरजिंद्र सिंह, सोलन से डॉ. मुकेश मल्होत्रा, कांगड़ा से डॉ. मोहन चौधरी, पालमपुर से डॉ. कृष्ण लाल कपूर, सुंदरनगर से डॉ. के.आर. शर्मा, देहरा से डॉ. राजीव कुंडू, चंबा से डॉ. हेमंत शर्मा, शिमला से डॉ. बी.आर. शर्मा, हमीरपुर से डॉ. शशि सोनी, नूरपुर से डॉ. सुमीत शर्मा, महासू से डॉ. अनुज खांगटा, किन्नौर से डॉ. मस्तान सिंह तथा सिरमौर से डॉ. कमल पराशर को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
डॉ. वंदना जंग्गी ने बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त जिला संयोजक संगठन की विचारधारा को मजबूती देने, चिकित्सक समाज को पार्टी से जोड़ने, स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं सकारात्मक भूमिका निभाने तथा जनहित में पार्टी की नीतियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करेंगे और चिकित्सक प्रकोष्ठ को प्रदेशभर में और अधिक प्रभावी बनाएंगे।