भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के शोध प्रकोष्ठ को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत शोध प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की घोषणा की गई है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश शोध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के.आर. भारती ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
जारी सूची के अनुसार बिलासपुर से विनोद शर्मा, चंबा से गजेंद्र वशिष्ठ, हमीरपुर से विनय सोनी, कांगड़ा से प्रभात शर्मा, देहरा से पवन कुमार, नूरपुर से तरसैम शर्मा, पालमपुर से नवनीत सूद, किन्नौर से डॉ. जगत सिंह, कुल्लू से डॉ. पारस नाथ शर्मा, लाहौल-स्पीति से तनजिन रकपा, मंडी से डॉ. सतीश गुलरिया, सुंदरनगर से घनश्याम शर्मा, शिमला से डॉ. आई.डी. गुप्ता, महासू से केदार वर्मा, सिरमौर से नरेश तोमर, सोलन से के.आर. कश्यप तथा ऊना से पूर्ण चंद शर्मा को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश संयोजक के.आर. भारती ने बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त जिला संयोजक संगठन की विचारधारा को मजबूत करने, शोधात्मक एवं वैचारिक गतिविधियों को गति देने तथा पार्टी की नीतियों को तथ्यात्मक आधार पर जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।