भाजपा नेता सुनील शर्मा ने नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांगू के झरेरी ओमनी पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अपने संबोधन में कहा कि आज पर्यावरण को बचाने के लिये हमें आगे आना होगा। इसके लिये सामाजिक भागीदारी से ही बदलाव आ सकता है।
उन्होंने कहा कि छात्रों को भी इस बारे में कदम उठाने होंगे। उन्हें स्वय के बारे में जानना होगा। उन्हें पढाई के साथ साथ अपनी संस्कृति व अपने धर्म के बारे में जानना होगा। पर्यावरण और अपने कर्तब्यों के बारे में जानना होगा। हमें अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तब्य के बारे में भी सोचना होगा। तभी यह समाज आगे बढ़ेगा ।
उन्होंने कहा कि र्प्यावरण को आज बचाया नहीं गया तो इसके गंभीर परिणाम हमें देखने को मिलेंगे। आज पूरे देश के और हमारे आसपास भी कोई हाइवे बन रहा है कोई बड़ी बिल्डिंगें बन रही है । जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड रहा है। जो कि आने वाले समय में खतरनाक रूप ले सकता र्है।
उन्होंने याद दिलाया कि कुछ साल पहले जब देश में करोना महामारी फैली तो हिमाचल जैसे प्रदेश में आक्सीजन के सिलेंडर दिल्ली से मंगाने पड़े और सरकार को आक्सीजन के प्लांट लगाने पड़े तब जाकर हमें आक्सीजन मिली । लिहाजा सभी अभिवाविक गण, विद्यार्थी, आज एक प्रण ले, कि साल में हम कम से कम पांच पौधे अपने आसपास लगायें। खासकर पीपल , आम ं, बड के पौधे लगाने होंगे।