पालमपुर अस्पताल में डेयरी आपूर्ति को सुनिश्चित करने पर बैठक आयोजित
पालमपुर - पालमपुर सिविल अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की आपात बैठक का आज आयोजित की गई। इस मौके पर समिति की अध्यक्षा एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने पालमपुर अस्पताल में डेयरी की उचित आपूर्ति के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए।
बैठक में अस्पताल के एमएस डॉ. तिलक भागरा ने अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों को अवगत करवाया कि अस्पताल के लिए डेयरी उत्पादों की सप्लाई सामान्य नहीं है। बीते कुछ समय से अस्पताल में डेयरी उत्पाद की सप्लाई करने वाला ठेकेदार उत्पदों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर रहा है। इसके चलते मरीजों को समय पर नाश्ता उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि इस संबंध में कई बार ठेकेदार को नोटिस भी जारी किए गए लेकिन डेयरी उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जा रही है।
इसके पश्चात बैठक में सहमति जताई गई कि वर्तमान डेयरी उत्पादों की आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों की सेवा को तीन माह के लिए सस्पेंड किया जाए। साथ ही अन्य ठेकेदार को लगभग पुरानी दरों में ही डेयरी प्रोडक्ट की आपूर्ति सूनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। एसडीएम ने निर्णयों को लागू करने के निर्देश दिए।
बैठक में अस्पताल स्टाफ के आरकेएस के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।