Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा कैडर आधारित राजनीतिक संगठन, 14 करोड़ समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति : संजीव कटवाल

Updated on Wednesday, December 17, 2025 16:21 PM IST

भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा कैडर आधारित राजनीतिक संगठन, 14 करोड़ समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति : संजीव कटवाल

देशभर में 787 भाजपा कार्यालयों का लक्ष्य, हिमाचल में 9 पूरे और 16 पर कार्य प्रगति पर : संजीव कटवाल


सुंदरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने सुंदरनगर में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और यह पूरी तरह कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है, जिसकी ताकत उसका कैडर और उसका अनुशासन है।

 संजीव  कटवाल ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने वाली पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर चलने वाला संगठन है। आज भाजपा के पास लोकसभा में 240 से अधिक सांसद और राज्यसभा में 103 सांसद हैं, जो संगठन की जनस्वीकृति और लोकतांत्रिक मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुजरात में छह बार सरकार बनाई है, मध्य प्रदेश में लगातार चार बार सरकार बनाई है और बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और असम जैसे राज्यों में दोबारा जनता का विश्वास जीतकर सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा है और आने वाले समय में कई राज्यों में तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी चल रही है।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा एक कैडर बेस पार्टी है। आज पार्टी के 14 करोड़ से अधिक पंजीकृत सदस्य हैं, जिनमें से 14 करोड़ 10 लाख से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ता हैं। यह सदस्यता केवल मिस्ड कॉल के आधार पर नहीं, बल्कि प्रत्येक सदस्य ने अपना पूरा पता और संपर्क विवरण देकर भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि देशभर में 65 लाख से अधिक बूथों पर भाजपा की बूथ समितियां गठित हो चुकी हैं, जो संगठन की जमीनी मजबूती को दर्शाता है।

संगठनात्मक ढांचे पर प्रकाश डालते हुए संजीव कटवाल ने कहा कि देशभर में भाजपा ने 787 पार्टी कार्यालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा है, ताकि हर जिले और कार्यक्षेत्र में संगठन को मजबूत आधार मिल सके। उन्होंने बताया कि अब तक 617 कार्यालय पूरे हो चुके हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश के 9 कार्यालय शामिल हैं। इसके अलावा हिमाचल में 16 कार्यालयों पर कार्य तेजी से प्रगति पर है और शेष 11 कार्यालयों का निर्माण भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि संगठनात्मक गतिविधियों, विचार-विमर्श और जनसेवा के केंद्र हैं। बैठक के अंत में उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन की रीढ़ बनकर राष्ट्र सेवा के इस अभियान को और गति दें।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X